
पोको को लेकर कई दिनों से खबर आ रही है कि कंपनी अपनी ‘सी’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो POCO C50 नाम के साथ लॉन्च होगा। वहीं आज इस पोको मोबाइल को लेकर एक बड़ी जानकारी 91मोबाइल्स के हाथ लगी है। इंडस्ट्री सोर्स ने वेबसाइट को बताया है कि पोको सी50 आने वाली 3 जनवरी 2023 को इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। यह एक लो बजट स्मार्टफोन होगा जो कम कीमत में ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।

पोको फैंस के लिए नए साल की शुरूआत खुशनुमा होने वाली है। कंपनी 2023 शुरू होते ही अपना नया स्मार्टफोन POCO C50 इंडिया में लॉन्च करेगी। 91मोबाइल्स की टीम को इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि ‘सी’ सीरीज़ का यह मोबाइल फोन आने वाली 3 जनवरी को ऑफिशियली पेश कर दिया जाएगा। आज या कल से ही ब्रांड इस स्मार्टफोन का प्रोमोशन शुरू कर सकती है तथा लॉन्च को टीज़ कर सकती है।
POCO C50 की स्पेसिफिकेशन्स
इस आगामी पोको फोन में दिए जाने वाले फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की कोई पुख्ता डिटेल्स हालांकि अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन चर्चा है कि यह मोबाइल फोन 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। पोको सी50 में 6.71 इंच की लार्ज डिस्प्ले दी जा सकती है जो शायद पंच-होल डिजाईन पर बनी होगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा भी देखने को मिल सकता है।

POCO C40 की स्पेसिफिकेशन्स
सबसे पहले तो आपको बता दें कि पोको सी40 स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है लेकिन इसे इंडिया में उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो वियतनाम में इस फोन को JLQ JR10 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 11 आधारित मीयूआई पर काम करता है। यह भी पढ़ें: 12 हजार में मिलेगा अब Redmi 11 Prime 5G Phone, कीमत में हुई भारी कटौती
इस पोको स्मार्टफोन में 6.71-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन 1560 x 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और ब्राइटनेस 400 निट्स है। पोको के इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। इसके साथ ही डिस्प्ले Corning Gorilla Glass की प्रोटेक्शन के साथ आती है। 4जी एलटीई और डुअल सिम के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

फोटोग्राफी के लिए पोको सी40 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस पैनल पर 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पोको सी40 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस पोको फोन में 6,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।












