
वनप्लस 11 सीरीज़ आने वाली 4 जनवरी को चीन में एंट्री लेने जा रही है। इसके तहत OnePlus 11 और OnePlus 11 Pro स्मार्टफोन लॉन्च होंगे जो 7 फरवरी को भारतीय बाजार में भी ऑफिशियल कर दिए जाएंगे। चर्चा है कि इस दोनों स्मार्टफोंस के साथ कंपनी OnePlus 11R भी पेश कर सकती है। इस फोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन एक नए लीक में वनप्लस 11आर की लाईव फोटोज़ शेयर की गई है।

OnePlus 11R का डिजाईन
लीक हुई फोटो में वनप्लस 11आर का फ्रंट और रियर पैनल दोनों दिखाया गया है। फोन में पंच-होल स्टाईल वाली स्क्रीन दी गई है जो कर्व्ड ऐज वाली है। सेल्फी कैमरे से लैस यह होल स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में दिया गया है जो बॉडी ऐज से थोड़ा दूर प्लेस्ड है। वहीं बैक पैनल के उपरी हिस्से में लगे रियर कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के राईड पैनल पर जहां वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन दिया गया है वहीं लेफ्ट पैनल पर अलर्ट स्लाइडर भी मौजूद है। यह भी पढ़ें: Redmi Note 12 Pro 5G किन फीचर्स के साथ होगा इंडिया में लॉन्च? यहां जानें फुल स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस डिटेल्स

OnePlus 11R की स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 11आर के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के मुताबिक यह मोबाइल फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8प्लस जेन 1 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन 16 जीबी तक की रैम मैमोरी के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। वहीं इसके अलावा स्मार्टफोन के 12जीबी रैम व 8जीबी रैम वेरिएंट भी बाजार में उतारे जा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 11R ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इस फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी Sony IMX766 सेंसर दिया जा सकता है जो ओआईएस फीचर से लेस होगा। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस भी रियर कैमरा सेटअप में दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 16एमपी फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

OnePlus 11R में 6.7 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी जा सकती है जिसमें 2के रेज्ल्यूशन देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। वहीं पावर बैकअप के लिए इस वनप्लस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जिसके 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है।











