
Vivo V27 Series बेहद जल्द इंडिया में लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने हालांकि अभी तक फोन के नामों पर से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन चर्चा है कि इसके तहत Vivo V27, Vivo V27 Pro और Vivo V27e स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। विभिन्न लीक्स में इस मोबाइल्स की कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी है। वहीं आज सीरीज़ के सबसे बड़ो मॉडल वीवो वी27 प्रो के इंडिया प्राइस का भी खुलासा हो गया है।
Vivo V27 Pro की कीमत फोन लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है। टेक वेबसाइट प्राइसबाबा ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि यह मोबाइल 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा जिसके साथ 128जीबी स्टोरेज और 256जीबी स्टोरेज दी जाएगी। इंडस्ट्री सोर्स का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि वीवो वी27 प्रो इंडिया 40 हजार रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन का शुरूआती प्राइस हो सकता है।

Vivo V27 Series Specifications
सामने आई डिटेल्स की मानें तो वीवो वी27 स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो मीडियाटेक डिमेनसिटी 7200 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन दो मैमोरी वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री ले सकता है। बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है वहीं बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। यह वीवो फोन black रंग के साथ ही color changing blue वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

वीवो वी27 प्रो मॉडल की बात करें तो इसे भी मीडियाटेेक चिपसेट के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। इस फोन में कर्व्ड डिस्प्ले दी जाएगी तथा Sony IMX कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन मॉडल मीडियाटेक डामेंसिटी 8200 चिपसेट के साथ भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। Vivo V27 का प्राइस 35,000 रुपये के करीब तथा Vivo V27 Pro स्मार्टफोन की कीमत 40,000 रुपये की रेंज में रखी जा सकती है।












