Vivo V27 Pro की पहली सेल आज, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V27 Pro स्मार्टफोन आज फ्लिपकार्ट पर पहली बार सेल पर आएगा। यहां हम आपको ऑफर्स, स्पेसिफिकेशन्स और डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Join Us icon
Highlights

  • Vivo V27 Pro स्मार्टफोन में मीडियाटेक का Dimensity 8200 प्रोसेसर दिया गया है।
  • वीवो के इस फोन में यूनीक कलर चेंजिंग बैक पैनल दिया है।
  • Vivo V27 Pro स्मार्टफोन स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है।

Vivo ने हाल ही में भारत में Vivo V27 और Vivo V27 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। आज वीवो के V27 Pro स्मार्टफोन की पहली सेल है। वीवो का यह फोन भारत में 40 हजार रुपये के बजट में लॉन्च किया गया है। इस फोन में मीडियाटेक का दमदार प्रोसेसर और 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo V27 Pro के पहली सेल के दौरान मिल रहे ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स के डिटेल्स के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

Vivo V27 Pro: प्राइस और ऑफर

Vivo V27 Pro स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 37,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 39,999 रुपये है। वहीं फोन का टॉप एंड वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 42,999 रुपये है। वीवो का यह फोन नोबेल ब्लैक और मैजिक ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

वीवो के इस फोन पर इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। फोन पर ICICI Bank, Kotak Bank, और HDFC Bank के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 3000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 2500 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट ऑफर कर रही है। फ्लिपकार्ट के साथ साथ वीवो वी27 प्रो स्मार्टफोन Vivo e-Store और दूसरे रिटेल स्टोर जैसे क्रोमा और रिलायंस डिजिटल पर भी उपलब्ध है।

Vivo V27 Pro: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

  • डिस्प्ले : 6.78 इंच AMOLED
  • रियर कैमरा : 50MP Sony IMX 766 सेंसर
  • फ्रंट कैमरा : 50MP कैमरा
  • प्रोसेसर : MediaTek Dimensity 8200 Soc
  • बैटरी : 4600mAh और 66W फास्ट चार्ज

Vivo के इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले पैनल का रेजलूशन Full HD+ 1080×2400 पिक्सल है। इस फोन की डिस्प्ले 3D कर्व एज के साथ आती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है।

Vivo V27 Pro स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali-G610 MC6 GPU दिया गया है। इसके साथ ही फोन में फोन में LPDDR5 RAM, और UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित Funtouch OS 13 पर रन करता है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX 766 सेंसर है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo V27 Pro में 4600mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। इस फोन के डायमेंशन की बात करें तो यह 164.1 x 74.8 x 7.36 mm है और फोन की मोटाई 7.4 mm और वजन 182 ग्राम है। यह भी पढ़ें : 50MP Selfie Camera और 20GB RAM की ताकत वाला Vivo V27 Pro 5G फोन हो गया इंडिया में लॉन्च, देखें डिटेल

Vivo V27 Pro: विकल्प

Vivo V27 Pro स्मार्टफोन के विकल्प की बात करें तो आप OnePlus 11R 5G, Realme GT Neo 3, और iQOO 9T है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here