Samsung ने जापान में पेश किया नया Galaxy A25 5G फोन, देखें इंडियन मॉडल से कितना अलग

Samsung को लेकर चर्चा चल रही है कि यह आने वाले दिनों में गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज के तहत Galaxy A56 5G, A36 5G तथा A26 5G फोन पेश कर सकती है। वहीं आज इस कोरियन कंपनी ने जापान में अपने दो साल पुराने मोबाइल Samsung Galaxy A25 5G को नई अपडेट्स व बदली हुई स्पेसिफिकेशन्स के साथ रि-लॉन्च किया है। नए वाले गैलेक्सी ए25 5जी फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy A25 5G प्राइस (जापान)
सैमसंग गैलेक्सी ए25 5जी फोन जापान में 4GB RAM + 64GB Storage पर लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत JPY 29,900 यानी भारतीय करंसी अनुसार 17,000 रुपये के करीब है। बताते चलें कि इंडिया में लॉन्च किए गए Galaxy A25 5G की कीमत 26,999 रुपये से शुरू होती थी। यह सैमसंग फोन जापान में 27 फरवरी से बिकेगा।
Samsung Galaxy A25 5G स्पेसिफिकेशन्स (जापान)
- 6.7″ HD+ 120Hz display
- MediaTek Dimensity 6300+
- 4GB RAM + 64GB Storage
- 50MP Dual Rear Camera
- 6MP Selfie Camera
- 25W 5,000mAh Battery
डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी ए25 5जी फोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले टीएफटी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 16मिलियन कलर आउटपुट प्रदान करती है। बता दें कि इंडिया मॉडल 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले पर आया था।
प्रोसेसिंग
नए वाला Samsung Galaxy A25 5G फोन 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300+ प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं इंडियन व ग्लोबल मॉडल में 5एनएम फेब्रिकेशन्स वाला सैमसंग एक्सिनोस 1280 प्रोसेसर दिया गया था जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉड स्पीड पर रन कर सकता है।
मेमोरी
जापान में गैलेक्सी ए25 5जी फोन को 4जीबी रैम मेमोरी पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं इंडियन मार्केट में Galaxy A25 5G फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ था जो 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज पर बेचा गया था।
कैमरा
नए वाला सैमसंग 5जी फोन गैलेक्सी ए25 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। बताते चलें कि इंडियन मॉडल में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर व 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया था।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग 5जी फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस किया गया है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नए वाले गैलेक्सी ए25 5जी फोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यही बैटरी व चार्जिंग कपेसिटी हमें इंडियन मॉडल में भी मिली थी।
अन्य फीचर्स
जापान में सैमसंग गैलेक्सी ए25 5जी फोन में 7 5G Bands के साथ लाया गया है जब्कि इंडियन मॉडल में 12 बैंड थे। इसी तरह नया वर्जन Bluetooth 4 के साथ आया है तथा पुराने वाले में ब्लूटूथ 5.3 मिला था। सैमसंग ने अपने नए फोन को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया है जो पहले से बेहतर है। जापानी मॉडल की पूरी डिटेल्स पढ़ने व सैमसंग जापान वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें