सस्ता स्मार्टफोन Redmi A7 4G बड़ी स्क्रीन और तगड़ी 5200एमएएच बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Redmi A7 Pro 5G फोन इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इस सस्ते 5जी मोबाइल को 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया है जिसमें 6300mAh Battery और 32MP Camera जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं दूसरी ओर कंपनी ने इसी सीरीज का Redmi A7 4G Smartphone ग्लोबली पेश कर दिया है। यह मोबाइल सबसे पहले नेपाल में लॉन्च हुआ है जो सस्ते प्राइस पर बड़ी बैटरी देता है। नए रेडमी ए7 स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
रेडमी ए7 4जी स्मार्टफोन नेपाल में 15,999 एनपीआर में लॉन्च हुआ है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 9,999 रुपये के करीब है। Redmi A7 4G फोन नेपाल में सिंगल वेरिएंट में पेश हुआ है जिसमें 3GB RAM के साथ 64GB Storage दी गई है। नेपाल में इसे Black, Blue और Purple कलर शेड्स में खरीदा जा सकेगा। गौरतलब है कि इस मोबाइल की रियर लुक काफी हद तक इंडिया में लॉन्च हुए Redmi A7 Pro 5G फोन जैसी ही है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi A7 4G फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर पर काम करता है। इसको 6.88-इंच की एचडी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसपर बेहतर स्क्रॉलिंग के लिए 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दी गई है। इसके साथ 450निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल स्क्रीन DC dimming तकनीक से लैस है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है।
रेडमी ए7 4जी फोन एक्सटेंडेड रैम टेेक्नोलॉजी से लैस है। यह मोबाइल की 3जीबी फिजिकल रैम में 3जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 6GB RAM की ताकत प्रदान करती है। पावर बैकअप के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन में 5200एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 15वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। ग्राहकों को इस फोन में 3.5एमएम जैक भी मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सस्ता मोबाइल फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसके साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन लगाया गया है।
Redmi A7 Pro 5G फोन की बात करें तो इसके 4GB + 64GB का प्राइस 12,499 रुपये और 4GB + 128GB मेमोरी वाले फोन का रेट 13,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3 पर लाया गया है जो Unisoc T8300 प्रोसेसर पर काम करता है। वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी के साथ इसे 8GB RAM (4जीबी+4जीबी) की ताकत मिलती है। इसमें 6.9-इंच की एचडी+ एलसीडी स्क्रीन दी गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
पावर बैकअप के लिए इसमें 6300एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W Reverse चार्जिंग तकनीक भी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी ए7 प्रो स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल एआई डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है और फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। मोबाइल को पानी की बौछारों से बचाने के लिए इसे IP52 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। ग्राहकों को इसमें Google Gemini और Circle To Search जैसे एआई फीचर्स भी मिलेंगे।