
Ai+ Smartphone ने आज अपनी AIoT इकोसिस्टम के तहत NovaPods और NovaWatch रेंज को लॉन्च किया है। साथ ही कंपनी ने अपनी अगली स्मार्टफोन लाइनअप की घोषणा की है। जिसमें सबसे पहले Ai+ Pulse 2 को 2 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड की ओर से जारी प्रेस रिलीज में साफ किया गया है कि Pulse 2 कंपनी के “टेक्नोलॉजी को हर किसी तक पहुंचाने” के विजन का अगला कदम होगा और इसे किफायती प्राइस सेगमेंट में पेश किया जाएगा। आइए, आगे आपको जानकारी विस्तार से बताते हैं।
कंपनी के अनुसार Ai+ Pulse 2 की लॉन्च डेट 2 मार्च तय की गई है और यह Nova 2 सीरीज से पहले बाजार में एंट्री लेगा। ब्रांड का कहना है कि यह फोन यूजर्स को “सरल, स्मूथ और कॉन्फिडेंस-बिल्डिंग” अनुभव देने के लिए बनाया गया है।स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Pulse 2 में 50MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जो अलग-अलग लाइटिंग कंडीशंस में बेहतर फोटोग्राफी दे सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसकी सेल फ्लिपकार्ट पर होगी। यहां इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव है।
बैटरी Ai+ Pulse 2 फोन की बड़ी खासियत बताई जा रही है। कंपनी ने दावा किया है कि फोन में इस सेगमेंट की सबसे स्लिम 6000mAh बैटरी दी जाएगी। जो पूरे दिन के उपयोग के लिए बढ़िया साबित हो सकती है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन Android 16 पर आधारित NxtQuantum OS के साथ रन करेगा। यानी यूजर्स को लेटेस्ट एंड्राइड वर्जन और कस्टम अनुभव साथ में मिलेंगे। कीमत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे पिछले पैटर्न की तरह सस्ते में लाया जाएगा।
AIoT इकोसिस्टम की बात करें तो कंपनी ने NovaPods और NovaWatch प्रोडक्ट्स की बिक्री 27 फरवरी दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू करने का ऐलान किया है। NovaPods लाइनअप में Go, Pro और Clips मॉडल शामिल हैं, जिनकी कीमत 699 रुपये से शुरू होकर 3,999 रुपये है। वहीं, NovaWatch Active, NovaWatch Kids 4G और Ai+ Wearbuds जैसे वियरेबल्स 2,499 रुपये से 7,999 रुपये के बीच मिलेंगे।
Ai+ Smartphone के CEO और NxtQuantum Shift Technologies के फाउंडर माधव शेठ के अनुसार, एक साल से भी कम समय में ब्रांड ने लगभग दस लाख यूजर्स का भरोसा जीता है और अब कंपनी फोन से आगे बढ़कर “म्यूजिक, मूवमेंट, हेल्थ और फैमिली सेफ्टी” से जुड़ी जरूरतों को भी अपने इकोसिस्टम में शामिल कर रही है।
फिलहाल आज AIoT डिवाइस ही लॉन्च हुए है, लेकिन यदि आप सस्ते में फोन लेने की इच्छा रखते हैं तो 2 मार्च को आने वाले Pulse 2 का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर बने रहें।











