जियो के मॉनसून हंगामा आॅफर को टक्कर देगा एयरटेल का यह नया आॅफर, मिलेगी 6 महीने तक मुफ्त सर्विस

रिलायंस जियो ने हाल ही में अपना नया आर्कषक आॅफर ‘जियो मॉनसून हंगामा आॅफर’ शुरू किया है। इस आॅफर के तहत किसी भी पुराने फोन के बदले में जियो के 4जी फीचर फोन जियोफोन को एक्सचेंज आॅफर के साथ सिर्फ 501 रुपये में पा सकते हैं। इस आॅफर के साथ ही जियो ने 99 रुपये का पैक भी पेश किया है जो इंटरनेट व कॉलिंग सुविधा देता है। जियो की इस नई चाल को भेदने के लिए एयरटेल ने भी अपना दांव चल दिया है। एयरटेल की ओर से ‘मेरा नया फीचर फोन’ आॅफर पेश किया गया है जो पूरी तरह से जियो के आॅफर को टक्कर दे रहा है।
एयरटेल ने मेरा नया फीचर फोन आॅफर लावा के साथ मिल कर पेश किया है। एयरटेल किसी भी नए लावा फीचर फोन की खरीद पर 6 महीनों के लिए सभी सेवाएं मुफ्त दे रही है। एयरटेल के इस आॅफर का लाभ उठाने के लिए किसी पुराने फोन को एक्सचेंज नहीं करना होगा। किसी भी मूल्य वाला कोई भी लावा का फोन खरीदने पर एयरटेल 6 माह यानि 168 दिनों तक टेलीकॉम सुविधाएं देगी।
लावा फीचर फोन खरीदने पर उसमें नया या पुराना कोई भी एयरटेल नंबर यूज़ किया जा सकता है। लावा फोन में यूज़ हो रहे एयरटेल नंबर पर यूजर्स को 597 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इस रिचार्ज के बाद एयरटेल नंबर पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सर्विस एक्टिवेट हो जाएगी। एयरटेल ग्राहक लोकल व एसटीडी आॅननेटवर्क या आॅफनेटवर्क किसी भी नंबर पर मुफ्त कॉल कर पाएंगे। ये वॉयस कॉल रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी।
11,999 रुपये में लॉन्च हुआ आॅनर 9एन, शाओमी रेडमी नोट 5 को मिलेगी कड़ी टक्कर
एयरटेल द्वारा लावा फीचर फोन पर दी जाने वाली वॉयस कॉल 6 महीनों तक फ्री रहेगा। एयरटेल इस आॅफर के तहत फिलहाल किसी डाटा की सुविधा नहीं दे रही है। वहीं कंपनी की ओर से एसएमएस सर्विस दिए जाने की भी पुष्टि नहीं की गई है। वहीं दूसरी ओर जियो मॉनसून हंगामा आॅफर के अंर्तगत कंपनी हर दिन 500एमबी इंटरनेट डाटा की सुविधा भी दे रही है। जियो आॅफर के बारे में विस्तार से जानने के लिए /यहां क्लिक करें