6,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है OnePlus 13 Mini फोन, लीक हुई डिटेल्स

OnePlus ने पिछले महीने भारत में OnePlus 13 और OnePlus 13R लॉन्च किए थे। अफवाहों के मुताबिक, OnePlus 13 सीरीज का अगला डिवाइस OnePlus 13 Mini/13T हो सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस और आधिकारिक नाम की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ लीक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। वहीं, ताजा अपडेट में OnePlus 13 Mini की बैटरी साइज को लेकर खुलासा किया गया है। आइए, इस बारे में डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus 13 Mini Battery Capacity
- टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर दावा किया है कि कथित वनप्लस 13 मिनी अपने कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद 6,000mAh की बैटरी में आ सकता है।
- टिप्स्टर ने यह भी खुलासा किया है कि ब्रांड आने वाले डिवाइसों में और भी बड़ी बैटरी लगाने पर काम कर रहा है, जिन्हें साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा।
- इन वनप्लस डिवाइसों में 6,500mAh से लेकर 7,000mAh तक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
OnePlus 13 Mini के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
पिछले हफ्ते के लीक से वनप्लस 13 मिनी के कुछ हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस का पता चला है।
- डिजाइन: डिजिटल चैट स्टेशन की एक टिप के अनुसार, OnePlus 13 Mini में बैक पैनल पर बार के आकार का डुअल कैमरा डिजाइन मिल सकता है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले की पेशकश की जा सकती है। यह मेटल फ्रेम और ग्लास बैक वाला हो सकता है।
- डिस्प्ले: OnePlus 13 Mini में 6.31 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला LTPO OLED डिस्प्ले होने की बात कही गई है जो 120Hz पर रिफ्रेश के साथ आ सकता है।
- प्रोसेसर: डिवाइस में सीरीज के पूर्व मॉडल OnePlus 13 की तरह ही स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होने की उम्मीद है।
- कैमरा: OnePlus 13 Mini में पहले लीक हुए ट्रिपल कैमरा सेटअप के विपरीत डुअल कैमरा सेटअप मिलने की बात सामने आई है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP के टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। जो 2X ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट कर सकता है।
वनप्लस 13 मिनी के अप्रैल 2025 में या कम से कम 2025 की दूसरी तिमाही तक लॉन्च होने की उम्मीद है। कीमत और भारत में लॉन्च की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन हमें जल्द ही डिवाइस के बारे में ज्यादा डिटेल्स मिलने की उम्मीद है।