सबसे सस्ता परफॉरमेंस फ्लैगशिप फोन हो सकता है OnePlus 13T/13 Mini, मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/alleged-oneplus-13t-cheapest-snapdragon-8-elite-phone-leaked.jpg
Highlights

OnePlus 13T/13 Mini को लेकर इस साल की शुरुआत से ही कई अफवाहें और लीक सामने आ रहे हैं। हालांकि, डिवाइस का सटीक नाम अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसके कई मुख्य हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुके हैं। वहीं, अब लेटेस्ट लीक में डिजाइन, कीमत और संभावित लॉन्च डेट से जुड़ी डिटेल्स सामने आई है।

OnePlus 13T डिजाइन

OnePlus 13T स्पेसिफिकेशंस, प्राइस, लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

टिप्सटर स्मार्ट पिकाचु ने वीबो पर शेयर किया है कि वनप्लस 13टी/13 मिनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 एलीट एसओसी द्वारा संचालित सबसे किफायती स्मार्टफोन होगा।

वनप्लस 13T/13 मिनी के मई के आसपास या 2025 की दूसरी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। अगर यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC द्वारा संचालित सबसे सस्ता स्मार्टफोन होने जा रहा है, तो इसकी कीमत हाल ही में लॉन्च किए गए Realme GT 7 Pro रेसिंग एडिशन से कम होनी चाहिए, जिसकी प्राइस CNY 3,099 (लगभग 37,000 रुपये) से शुरू होती है।

वनप्लस 10T अगस्त 2022 में भारत में लॉन्च होने वाला आखिरी T मॉडल वनप्लस डिवाइस था इसकी कीमत 49,999 रुपये थी।