
ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया मोबाईल कार्निवल की शुरूआत की गई है, जहां न सिर्फ अनेंको स्मार्टफोन भारी छूट पर सेल के लिए उपलब्ध है बल्कि साथ ही लुभावने आॅफर्स के साथ शानदार डील भी प्राप्त हो रही है।
सैमसंग जेड4 हुआ वाई-फाई सर्टिफाईड, टाईज़न 3.0 ओएस पर करेगा काम
अमेज़न इंडिया पर मोबाईल कार्निवल 29 मार्च और 30 मार्च को चलेगा। इसके तहत वनप्लस 3टी, आईफोन 7, शाओमी रेडमी 4ए, हॉनर 6एक्स और सैमसंग व मोटो के कई स्मार्टफोन्स की खरीद पर भारी फायदा मिल रहा है। एक तरह जहां स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती देखी जा रही है वहीं दूसरी और मोबाईल फोन की खरीद पर एक्सेसरीज़ भी दी जा रही है।
अमेज़न इंडिया मोबाईल कार्निवल में नामी ब्रांड्स की बात की जाए तो आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट पर एक्सचेंज आॅफर के तहत 10 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसी तरह वनप्लस 3टी के 64 जीबी व 128 जीबी वेरिएंट पर 1,250 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। अमेज़न की ओर से मोटो जेड के साथ जेबीएल स्पीकर्स 50प्रतिशत छूट के साथ दिए जा रहे है।
चीनी कंपनी ओपो के अधिकारी ने फाड़ा तिरंगा, मामले हुआ गर्म
आपको बता दें कि मोबाईल कार्निवल में स्मार्टफोन्स की खरीद पर वोडाफोन और आइडिया जैसी टेलीकॉम कंपनियां स्पेशल रिचार्ज आॅफर भी दे रही है। इसके साथ ही अमेज़न प्राईम का भी अतिरिक्त प्लार दिया जा रहा है। अमेज़न इंडिया का यह कार्निवल कल रात तक ही चलेगा।
अमेज़न इंडिया के मोबाईल कार्निवल का लाभ उठाने के लिए यहां क्लिक करें



















