
Amazon Electronics Premier League सेल की शुरुआत हो चुकी है। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, होम और किचन अप्लायंसेज समेत कई गैजेट्स पर शानदार छूट मिल रही है। सेल के दौरान Samsung, Apple, Redmi, OnePlus, iQOO और Realme जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन आप बेहद ही कम कीमत में खरीद पाएंगे। इन ऑफर्स के अलावा, अमेजन ICICI और एक्सिस बैंक कार्डधारकों के लिए अतिरिक्त 7.5% की छूट दे रहा है। अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ता 5% तक कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं, जबकि अमेजन पे लेटर उपयोग करने वाले ग्राहक ₹60,000 तक का क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप अपने डिवाइस को अपग्रेड करना चाहते हैं तो अमेजन के इस सेल में खरीदारी और भी आकर्षक हो जाती है। आपको अपग्रेड बोनस भी मिलता है। नीचे हमने सेल में उपलब्ध कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन के डील्स की जानकारी दी गई है, जहां से आप अपने लिए पसंदीदी फोन चुन सकते हैं।
Redmi A4 5G
अमेजन के इस सेल में शाओमी का सस्ता फोन Redmi A4 5G भी उपलब्ध है। फोन को हाल में ही Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यह कम बजट में भी यह प्रोसेसर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। वहीं इसमें 8GB तक RAM (4GB वर्चुअल RAM सहित) और 128GB तक का स्टोरेज है, जिसे माइक्रो SD कार्ड के माध्यम से आप 1TB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में आपको 6.88-इंच का HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। फोन की स्क्रीन TUV-प्रमाणित है जो आंखों की सुरक्षा का भरोसा देता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरे के साथ 5MP फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। इसके साथ ही 5,160mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन में आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक और 5G सपोर्ट मिलता है।
नॉर्मल सेल प्राइस: 11,999 रुपये
डील प्राइस: 8,999 रुपये (बैंक और कूपन छूट के साथ)
कस्टमर फीडबैक:
खूबी:
- वैल्यू फॉर मनी फोन
- प्राइस और क्वालिटी
- शानदार लुक्स
खामी:
OnePlus Nord 4
मिड बजट का यह फोन बेहद ही दमदार है। OnePlus Nord 4 में आपको शानदार डिजाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस का बेहतरीन संयोग मिलता है। इसमें 5,500mAh की बैटरी है, जो 100W SUPERVOOC चार्जिंग के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 28 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। रही बात परफॉर्मेंस की तो कंपनी ने इसे Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया है जो स्मूथ गेमिंग अनुभव और लैग फ्री यूजर एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है। यह फोन मेटल यूनिबॉडी डिजाइन में आता है जो इसे प्रीमियम लुक देता है। OnePlus Nord 4 में आपको 6.74-इंच (2,772 × 1,240 पिक्सल रेजल्यूशन) 120Hz OLED डिस्प्ले है जो Aqua Touch फीचर के साथ आता है। इसकी स्क्रीन का उपयोग आप गीली उंगलियों से भी कर सकते हैं।
नॉर्मल डे सेल प्राइस: 32,999 रुपये
डील प्राइस: 28,980 रुपये (बैंक और कूपन छूट के साथ)
कस्टमर फीडबैक:
खूबी:
- स्मूद परफॉर्मेंस
- लंबी बैटरी लाइफ
- प्रीमियम लुक्स
- कीमत के अनुसार अच्छा कैमरा
खामी:
Samsung M35
Samsung Galaxy M35 5G में 6.6 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ के साथ आता है। इसे Exynos 1380 चिपसेट और माली-G68 MP5 GPU पावर देते हैं। फोन 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है, जिसे माइक्रोएसडी से बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP OIS प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड, 2MP मैक्रो और 13MP सेल्फी कैमरा शामिल है। 6000mAh बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह Android 14-आधारित One UI 6 पर चलता है और 4 साल के OS अपग्रेड व 5 साल के सुरक्षा पैच के साथ आता है।
नॉर्मल सेलिंग प्राइस: 24,499 रुपये
डील प्राइस: 16,999 रुपये (बैंक और कूपन छूट के साथ)
कस्टमर फीडबैक:
खूबी:
- लंबा बैटरी बैकअप
- फ्रंट और रियर कैमरों के लिए 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
- 4 साल का एंड्रॉइड OS अपडेट वादा
- NFC सपोर्ट
खामी:
iQOO Z9s
iQOO Z9s में 6.77 इंच का 3D कर्व AMOLED डिस्प्ले है, जो 1800 निट्स ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 93.13% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आता है। इसमें 4nm फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर और Mali G615 GPU दिया गया है, जिसे 7 लाख+ अंतूतू स्कोर मिला है। फोन में 12GB रैम और 12GB एक्सटेंडेड रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज दी गई है।
कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट वाला 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर, 2MP पोर्ट्रेट लेंस और 16MP फ्रंट कैमरा शामिल है। 5500mAh बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह IP64 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर और 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। फोन Android 14 आधारित FunTouch OS 14 पर चलता है और 2 साल के OS अपग्रेड व 3 साल के सुरक्षा अपडेट मिलते हैं।
नॉर्मल सेलिंग प्राइस: 25,499 रुपये
डील प्राइस: 18,999 रुपये (बैंक और कूपन छूट के साथ)
कस्टमर फीडबैक:
खूबी:
- आकर्षक डिजाइन
- अच्छा डिस्प्ले
- शानदार बैटरी लाइफ
- सम्मानजनक परफॉर्मेंस
खामी:
iQOO Neo 10R
iQOO Neo 10R 5G में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह Android 15 पर चलता है और स्नैपड्रैगन 8S Gen 3 प्रोसेसर व Adreno 735 GPU से लैस है। गेमिंग के लिए 2000Hz टच सैंपलिंग, वाइपर कूलिंग और Monster Mode मिलता है। फोन में 8GB/12GB RAM (24GB तक एक्सटेंडेड) और 128GB/256GB UFS स्टोरेज है। कैमरा सेटअप में 50MP OIS पोर्ट्रेट लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP फ्रंट कैमरा शामिल है। 6,400mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
नॉर्मल सेलिंग प्राइस: 31,999 रुपये
डील प्राइस: 26,998 रुपये (बैंक और कूपन छूट के साथ)
कस्टमर फीडबैक:
खूबी:
- अच्छा डिस्प्ले
- भरोसेमंद कैमरे
- तेज़ परफॉर्मेंस
- मजबूत बैटरी लाइफ
खामी:
OnePlus 13R

OnePlus 13R में 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 4500 निट्स ब्राइटनेस, 120Hz LTPO 4.1 रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass GG7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 750 GPU पर चलता है, जिसमें 3.3GHz क्लॉक स्पीड मिलती है।
फोन Android 15 आधारित OxygenOS 15 पर चलता है, जिसमें 4 साल के OS और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं। कैमरा सेटअप में 50MP OIS प्राइमरी (Sony LYT-700), 50MP टेलीफोटो (2X ऑप्टिकल जूम), और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है, जबकि 16MP फ्रंट कैमरा EIS सपोर्ट करता है। इसमें 6000mAh बैटरी है, जो 80W SUPERVOOC चार्जिंग से 52 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।
नॉर्मल सेलिंग प्राइस: 44,999 रुपये
डील प्राइस: 42,998 रुपये (बैंक और कूपन छूट के साथ)
कस्टमर फीडबैक:
खूबी:
- शानदार डिस्प्ले क्वालिटी
- अच्छी लुक्स
- अच्छा कैमरा
खामी:
Realme GT 6T
Realme GT 6T स्मार्टफोन 6.78-इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 6000 निट्स ब्राइटनेस और 3D गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। यह Android 14 आधारित realme UI 5.0 पर चलता है और इसमें Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए 50MP OIS प्राइमरी सेंसर और 8MP वाइड-एंगल लेंस के साथ 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5,500mAh बैटरी है, जिसे 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, इसमें 9 5G बैंड्स, WiFi 6, Bluetooth 5.4 और IP65 रेटिंग जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
नॉर्मल सेलिंग प्राइस: 35,999 रुपये
डील प्राइस: 24,324 रुपये (बैंक और कूपन छूट के साथ)
कस्टमर फीडबैक:
खूबी:
- फास्ट परफॉर्मेंस
- शानदार स्क्रीन और बेहतरीन विजिबिलिटी
- डे लाइट में अच्छा प्राइमरी कैमरा
खामी:
- साधारण डिजाइन
- टेलीफोटो लेंस की कमी
Samsung Galaxy M16 5G
Samsung Galaxy M16 5G में 6.74-इंच की FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, Vision Booster और Eye Care Shield सपोर्ट करती है। यह फोन Android 15 पर आधारित है और 6 साल के OS व सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आता है। इसमें 6nm पर बना MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.4GHz तक की स्पीड पर चलता है।
डिवाइस 4GB, 6GB और 8GB RAM ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें वर्चुअल RAM तकनीक से इसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP+5MP+2MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
नॉर्मल सेलिंग प्राइस: 17,499 रुपये
डील प्राइस: 13,999 रुपये (बैंक और कूपन छूट के साथ)
कस्टमर फीडबैक:
खूबी:
- कीमत के हिसाब से शानदार डिस्प्ले क्वालिटी
- अच्छी लुक्स
खामी:
iQOO 13
iQOO 13 में 6.82-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर चलता है और Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर रन करता है। फोन में 50MP+50MP+50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 6,000mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
साथ ही, यह 4 साल के Android अपडेट्स और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आता है। अन्य फीचर्स में IP68/IP69 रेटिंग, अल्ट्रा-सोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 7 और NFC शामिल हैं।
नॉर्मल सेलिंग प्राइस: 61,999 रुपये
डील प्राइस: 54,998 रुपये (बैंक और कूपन छूट के साथ)
कस्टमर फीडबैक:
खूबी:
- परफॉर्मेंस बीस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट के साथ
- प्रभावशाली डिस्प्ले
- टॉप-नॉच मजबूती (IP68 और IP69 रेटिंग)
- शानदार नाइट मोड
खामी:
- पहले से इंस्टॉल किए गए ढेर सारे ऐप्स
- पेरिस्कोप लेंस नहीं है
Redmi Note 13 Pro 5G में 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आती है। यह Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है, जबकि 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन 5100mAh बैटरी और 67W टर्बोचार्जिंग सपोर्ट करता है।
अन्य फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP54 रेटिंग, डुअल स्टीरियो स्पीकर और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल हैं। यह फोन Android 13 आधारित MIUI 14 पर लॉन्च हुआ है और अपडेट्स भी मिलेंगे।
नॉर्मल सेलिंग प्राइस: 19,833 रुपये
डील प्राइस: 18,930 रुपये (बैंक और कूपन छूट के साथ)
कस्टमर फीडबैक:
खूबी:
- ट्रेंडी डिजाइन
- शार्प डिस्प्ले
- फास्ट चार्जिंग
खामी:






























