एंड्रॉयड स्मार्टफोन में आने वाली आम समस्याएं, जिनके लिए सर्विस सेंटर नहीं, सलाह की जरूरत है!

Join Us icon

नया मोबाइल फोन खरीदने की खुशी कुछ अलग ही होती है। बेशक किसी भी बजट का कोई भी मोबाइल हो, खरीदने वाला ग्राहक उसे बेहद संभालकर रखता है। नया स्मार्टफोन शुरूआत में तो बेहद परफेक्ट तरीके से काम करता है लेकिन जैसे-जैसे Android Smartphone पुराना होता जाता है, उसमें अलग-अलग तरह की समस्या भी सामने आने लगती है। वहीं अगर वारंटी पूरी हो जाने के बाद जब फोन खराब होने लगे तो दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। कई बार प्रॉब्लम बहुत छोटी सी होती है, लेकिन उसका हल ना समझ पाने के चलते फोन को मोबाइल रिपेयर शॉप या सर्विस सेंटर ले जाता पड़ जाता है। इस स्थिति में फोन ठीक करने के नाम पर मोटा बिल बना दिया जाता है जो मोबाइल यूजर पर भारी पड़ जाता है। आज के लेख में हमने एंड्रॉयड स्मार्टफोंस में आने वाली ऐसी ही कुछ सामान्य समस्याओं का जिक्र करते हुए कुछ उपाय बताए हैं जो आपके स्मार्टफोन को शायद रिपेयर शॉप पर जाने से रोक पाएं और घर ही मोबाइल फोन को ठीक कर दें।

एंड्रॉयड स्मार्टफोन की आम समस्याएं

मोबाइल का हैंग होना

Android Smartphone यूजर्स की सबसे पहली और बड़ी शिकायत यही है कि उनका मोबाइल फोन हैंग होने लगता है। वैसे तो फोन हैंग होने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन हम आपको सलाह देंगे कि सबसे पहले अपने फोन में फर्मवेयर अपडेट चेक करें। अगर आपके स्मार्टफोन में ओएस, यूआई या एंड्रॉयड वर्ज़न की भी नई अपडेट आई हुई है तो तुरंत उसे फोन में डाउनलोड व इंस्टाल करें। फोन में मौजूद सभी ऐप्स व सॉफ्टवेयर को समय-समय पर अपडेट करते रहना जरूरी है।

what is os ui in smartphone know everything about android operating system user interface

तेजी से बैटरी का खत्म होना

बहुत से स्मार्टफोन यूजर्स की शिकायत होती है कि उनके एंड्रॉयड फोन में बैटरी तेजी से ड्रेन होने लगी है। बिना यूज़ के भी बैटरी प्रतिशत लगातार घटती रहती है तथा बार-बार फोन को चार्ज करने की जरूरत पड़ती रहती है। ऐसी स्थिति में बैटरी यूसेज़ को Reboot करना बेहतर है। तेजी से बैटरी ड्रेन होने का कारण बैकग्रांउड ऐप्स भी होती हैं लिहाजा चेक करें कि कौन-सी ऐप सबसे ज्यादा बैटरी की खपत कर रही है और उस ऐप को अनइंस्टॉल कर दें।

android smartphone problem solution in hindi mobile tips

ऐप का डाउनलोड न होना

एंड्रयॉयड स्मार्टफोन में ऐप्स या गेम डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर का सहारा लिया जाता है। लेकिन कभी कभार जब हम प्ले स्टोर से कोई ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं तो वह ऐप इंस्टाल नहीं होती है तथा कई बार प्ले स्टोर ही ओपन नहीं होता है। इसकी बड़ी वजह स्टोेरेज की कमी होती है और इसके लिए हमें फोन सेटिंग में जाकर Google Play Store और Google Play Store ऐप की कैशे मैमोरी क्लीयर करनी चाहिए।

android smartphone problem solution in hindi mobile tips

बार-बार WiFi डिस्कनेक्ट होना

बहुत से एंडरॉयड यूजर शिकायत करते हैं कि उनका स्मार्टफोन बार-बार वाईफाई से डिस्कनेक्ट हो जाता है और इस वजह से कम में अड़चन पैदा होती है। जैसे ही पता चलता है कि वाईफाई फिर से हट चुका है, तब दोबारा सेटिंग में जाकर उसे कनेक्ट करना पड़ता है। बार-बार होने के चलते यह झल्लाहट भरा भी हो जाता है। इस सिचुऐशन में Settings -> Wi-Fi -> Advanced ऑप्शन में जाकर में Keep WiFi on during Sleep को चेंज कर दें।

android smartphone problem solution in hindi mobile tips

टच स्क्रीन स्लो होना

Android Smartphone में सब काम स्क्रीन को टच करके ही किए जाते हैं और जब यह टच स्क्रीन ठीक से काम नहीं करती है तो लगता है जैसे फोन स्लो हो रहा है। लेकिन कई बार गलती टच पैड की ही होती है। ऐसी स्थिति में फोन को रिपेयर शॉप या सर्विस सेंटर ले जाने से पहले Google की बोर्ड Gboard को यूज़ करके देखें। और अगर इसी कीबोर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसकी कैशे मैमोरी क्लियर करके फोन को रिस्टार्ट कर लें। यह तरीका काम आ सकता है।

नोट: उपरोक्त उपाय जरूरी नहीं कि हर स्थिति में काम आएं और फोन की समस्या को दूर भगा पाएं। लिहाजा अगर कई कोशिश के बाद भी फोन ठीक नहीं होता है तो उसे सर्विस सेंटर ले जाने में ही भलाई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here