144Hz 3D Curved स्क्रीन, 32MP सेल्फी, 5500mAh बैटरी और 8GB RAM वाला फोन सिर्फ 14999 रुपये में, ये है बेस्ट डील

Join Us icon

मोटोरोला ने जुलाई महीने में Moto G96 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था। यह 8जीबी रैम वाला मोबाइल है जो 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर लाया गया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट लेकर आई है। छूट के साथ यह मोटोरोला का फोन सिर्फ 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर यह 2 हजार की छूट दे रही है। 50MP बैक और 32MP फ्रंट कैमरा वाला फोन है जिसका डील प्राइस और ऑफर की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Moto G96 5Gलॉन्च प्राइसडिस्काउंटबैंक ऑफरइफेक्टिव प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage₹17,999₹2,000₹1,000₹14,999
8GB RAM + 256GB Storage₹19,999₹2,000₹1,000₹16,999

जैसा कि आप ऊपर लगी टेबल में देख सकते हैं कि यह 8जीबी रैम वाला फोन 128जीबी मेमोरी के साथ 17,999 रुपये में और 256जीबी स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर ये दोनों मेमोरी वेरिएंट्स 2 हजार रुपये सस्ते रेट पर बेचे जा रहे हैं। डिस्काउंट के बाद 128GB वाला फोन 15,999 रुपये में और 256GB वाला मोबाइल 17,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

2 हजार रुपये की छूट के साथ ही कंपनी इसपर 1,000 रुपये का बैंक ऑफर भी दे रही है। SBI, Axis, HDFC, Kotak, J&K, IDFC, IDBI, Karnataka या Indian Bank के क्रेडिट कार्ड से पेेमेंट करने पर 1 हजार रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगी। इस बैंक डिस्काउंट के बाद Moto G96 5G फोन 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। डिस्काउंटेड रेट पर फोन खरीदने के लिए या इस डील की डिटेल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

मोटो जी96 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाले क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7एस जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 6,25,098 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। फोन में रैम बूस्ट टेक्नोलॉजी मौजूद है जो 8जीबी फिजिकल रैम में 16जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 24GB RAM (8जीबी+16जीबी) की ताकत देती है।

Moto G96 5G फोन 6.67-इंच की फुलएचडी+ 3डी कर्व्ड डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पीओएलइडी पैनल पर बनी है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 1600nits पीक ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करती है। स्क्रीन को मिला SGS Low Blue Light सर्टिफिकेशन आंखों को नुकसान पहुंचने से रोकता है। यह 5जी फोन 33W चार्जिंग और 5,500mAh बैटरी सपोर्ट करता है।

91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 10 घंटे, 53 मिनट आ चुका है। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP OIS LYT700C सेंसर और 118.6° FOV वाला 8MP Ultrawide + Macro विज़न लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह मोबाइल 6x Digital Zoom तक सपोर्ट कर सकता है।

15 हजार से कम की कीमत पर इतनी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स बेहद ही कम मोबाइल्स में मिलती है। अगर आप बैंक कार्ड के साथ इसे 14,999 रुपये में परचेज कर सकते हैं तो इसे बेस्ट डील कहा जाएगा। फोन स्क्रीन और प्रोसेसर यूजर्स को पसंद आएंगे। वहीं कैमरा और बैटरी के मामले में भी यह मोबाइल कम नहीं है। मोबाइल में मौजूद IP68 रेटिंग और Google Assistant वॉइस कंट्रोल फीचर्स इसे बेहतर विकल्प बनाते हैं।

14,999 रुपये में लॉन्च हुए Lava Play Ultra, Redmi 15 और realme 14x जैसे स्मार्टफोन भी मोटो जी96 के सामने बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं। लावा प्ले अल्ट्रा Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ 690352 एनटूटू स्कोर पा चुका है। वहीं रेडमी 15 की 7,000mAh बैटरी यूजर्स के काम आ सकती है। इसी तरह रियलमी 14एक्स 6,000एमएएच बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। अन्य मोबाइल या टीवी पर मिल रही डील्स की ताजा जानकारी के लिए (यहां क्लिक) करें।

Moto G96 5G Price
Rs. 17,879
Go To Store
Rs. 18,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here