बड़ी बैटरी वाला Samsung Galaxy M36 5G होने जा रहा है इंडिया में लॉन्च, AI की ताकत से होगा लैस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/samsung-galaxy-m56-5g-launch-date.jpg

सैमसंग फोन चलाने का शौक रखने वाले लोगों के लिए बढिया खबर सामने आई है। कंपनी बेहद जल्द भारतीय बाजार में अपना मोबाइल फोन लेकर आने वाली है जो गैलेक्सी ‘एम’ सीरीज में जोड़ा जाएगा। हम बात कर रहे हैं अपकमिंग मिड बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M36 5G की। इस सैमसंग 5जी फोन को कंपनी द्वारा टीज़ कर दिया गया है जो आने वाले कुछ ही दिनों में इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Samsung Galaxy M36 5G इंडिया लॉन्च डिटेल

सैमसंग गैलेक्सी एम36 5जी फोन भारत में लॉन्च होने वाला है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है जहां ‘Galaxy M36 कमिंग सून’ बताया गया है। यहां फोन की टीज़र वीडियो शेयर की गई है जिसमें गैलेक्सी एम36 की लुक और डिजाइन का खुलासा भी हो गया है। फिलहाल ब्रांड की ओर से इस सैमसंग 5जी फोन की इंडिया लॉन्च अनाउंस नहीं की गई है। तारीख की जानकारी मिलते ही तुरंत आपको सूचित कर दिया जाएगा।

हमारा अनुमान है कि सैमसंग जून महीने के अंत तक इस स्मार्टफोन को मार्केट में उतार देगी। बताते चलें कि कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीज़र में इस फोन के लिए ‘Monster AIcon‘ लिखा गया है जो मोबाइल में मिलने वाली बड़ी बैटरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को दर्शाता है। नॉर्मल फोन यूज से लेकर विभिन्न टॉस्क और कैमरा के साथ हमें AI Feature देखने को मिल सकते हैं।

Samsung Galaxy M36 5G डिजाइन

अमेजन पर सैमसंग गैलेक्सी एम36 5जी फोन का रियर पैनल दिखाया गया है। यह पैनल पूरी तरह से सपाट है जिसपर नीचे की ओर से Samsung की ब्रांडिंग दी गई है। बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। यह कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल शेप में प्लेस्ड है जिसमें दो सेंसर एक ही रिंग में लगे हैं और तीसरा लेंस थोड़ा अलग है।

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/m36-teaser.mp4?_=1

इस वर्टिकल मॉड्यूल के बाहर फ्लैश लाइट लगाई गई है। फोन के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है। फोटो से अंदाजा लग रहा है कि यह काफी स्लीक यानी पतला स्मार्टफोन होगा। वहीं टीज़र में Samsung Galaxy M36 5G फोन को दो कलर वेरिएंट्स में दिखाया गया है।

Samsung Galaxy M35 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

कीमत : यह सैमसंग 5जी फोन 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage मिलती है। वहीं 8GB RAM वाला सैमसंग फोन 128GB स्टोरेज के साथ 18,499 रुपये में और 256GB के साथ 21,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

डिस्प्ले : Samsung Galaxy M35 5G फोन 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। पंच-होल स्टाइल वाली यह डिस्प्ले सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस मोबाइल में 1000nits ब्राइटनेट मिलती है।

प्रोसेसर : यह सैमसंग स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो One UI 6.1 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना सैमसंग का ही एक्सीनोस 1380 आक्टाकोर प्रोसेसर ​दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : Samsung Galaxy M35 5G फोन भारतीय बाजार में 6GB और 8GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह मोबाइल 8जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम के साथ जुड़कर इसे 16जीबी रैम तक की ताकत देती है। वहीं मोबाइल में 128GB और 256GB स्टोेरेज मिलती है जिसमें 1TB मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम35 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS मेन सेंसर दिया गया है जो 8MP Ultra-wide एंगल लेंस तथा 2MP Macro सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy M35 5G फोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम35 5जी में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस फोन के स्पीकर पर लगातार 4 दिन तक ऑडियो गाने सुने जा सकते हैं।

अन्य फीचर्स : Samsung Galaxy M35 5G फोन NFC, Bluetooth 5.3 और 5GHz WiFi जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। इस मोबाइल में 13 5G Bands मिलते हैं तथा साथ ही Samsung Knox Vault और Dolby Atmos speakers जैसे अच्छे विकल्प भी मौजूद है।

Samsung Galaxy M35 5G Price
Rs. 24,499
Go To Store
See All Prices
See Full Specs