12GB रैम और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आ रहा Black Shark 4 Pro, गूगल पर हुआ लिस्ट

Join Us icon

गेमर्स के लिए खासतौर पर स्मार्टफोन बनाने वाली पॉप्युलर कंपनी Black Shark जल्द ही अपनी गेमिंग फोन सीरीज का विस्तार करते हुए लेटेस्ट और एडवांस टेक्नॉलजी से लैस Black Shark 4 Pro लॉन्च करने वाली है। वहीं, अब इस डिवाइस को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर “penrose” नाम से स्पॉट किया गया है। इसके अलावा कुछ दिन पहले Google Play Console पर कोडनेम “kaiser” वाला (मॉडल नंबर KSR-AO) स्पॉट किया गया था। माना जा रहा है कि “kaiser” कोडनेम फोन Black Shark 4 होगा। आइए आगे जानते हैं Black Shark 4 Pro के बारे में क्या कुछ सामने आया है।

Black Shark 4 Pro

Google Play Console लिस्टिंग के अनुसार फोन में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट होगा। इसी प्रोसेसर के साथ फोन को पिछले के गेमिंग फोन में देखा गया था। लिस्टिंग के अनुसार Black Shark 4 Pro में 12GB रैम और एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इसके अलावा इस लिस्टिंग में सामने आए रेंडर्स के अनुसार Black Shark 4 Pro पंच-होल कटआउट डिसप्ले फोन के टॉप-सेंटर में होगा। इसके अलावा लिस्टिंग में फोन का साइज और किसी बारे में खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, लिस्टिंग में पता लगा है कि फोन में Black Shark 4 Pro फुल एचडी+ रिजोल्यूशन 1080 x2400 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आएगा। इसे भी पढ़ें: Mi 11 Ultra को लॉन्च कर Xiaomi करने वाला है धमाका, 120Hz display और 67W वायरलैस चार्जिंग से होगा लैस

black-shark-4-pro-new

लिस्टिंग में सामने आई तस्वीर से पता लगा है कि ब्लैक शार्क 4 प्रो में बाईं चेसिस पर वॉल्यूम रॉकर बटन होगा। वहीं, फोन के दाईं ओर गेमिंग मोड को ट्रिगर करने के लिए एक बटन की सुविधा होगी। उम्मीद है कि आने वाले समय में फोन के बारे में और नई जानकारी सामने आएगी। साथ ही आने वाले दिनों में डिवाइस की लॉन्च डेट को लेकर भी खुलासा हो सकता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi का बड़ा कारनामा, अब ‘हवा’ में चार्ज होगा स्मार्टफोन, आ गई नई टेक्नॉलजी

Black Shark 4

कुछ समय पहले ब्लैक शार्क 4 स्मार्टफोन के बारे में जानकारी ऑनलाइन सामने आई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि हैंडसेट 4,500mAh की बैटरी के साथ आएगा। दिलचस्प बात यह है कि यह ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा जो कि 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि फोन को 15 मिनट से भी कम समय में चार्ज किया जा सकता है। ब्लैक शार्क 4 प्रो की तरह ही इस फोन के लिए भी आने वाले दिनों में अधिक जानकारी आ सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here