Dubstep Pop 1400 रिव्यू: 899 रुपये वाला यह सस्ता Bluetooth Speaker है दिखने में छोटा, आवाज में बड़ा!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/Dubstep-Pop-1400-Bluetooth-Speaker-review-image-2.jpg

वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर्स का फायदा बहुत है। जब जहां मन करे वहां उठाकर ले जा सकते हैं और म्यूजिक का मजा ले सकते हैं। लेकिन जब कम कीमत में बढिया साउंड क्वालिटी वाला स्पीकर चुनने की बात आती है जो बड़ी कन्फ्यूजन पैदा होती है। अगर आप 1 हजार रुपये से कम का Bluetooth Wireless Speaker परचेज करने की सोच रहे हैं तो हाल ही में इंडियन ब्रांड Dubstep ने नया स्पीकर Pop 1400 बाजार में उतारा है जिसकी कीमत केवल 899 रुपये हैं। यह सस्ता स्पीकर कितना यूजफुल साबित हो सकता है, यह जानने के लिए हमने भी कुछ दिन इसका इस्तेमाल किया और खूबियों व खामियों को परखा। Dubstep Pop 1400 स्पीकर का रिव्यू आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो कंपनी ने इसे ब्लैक एंड येलो कलर कॉम्बिनेशन में पेश किया है जो अटरेक्टिव लगता है। स्पीकर का ब्लैक कलर मैट फिनिश वाला है और कॉन्ट्रास्ट येलो कलर का इस्तेमाल स्पीकर के बटन्स पर किया गया है। इसकी कैरी स्ट्रैप पर भी येलो रबर चढ़ाई गई है। स्पीकर के बैक हिस्से पर ऑन-ऑफ बटन के साथ USB-A पोर्ट, मेमोरी कार्ड स्लॉट और USB-C पोर्ट दिया गया है। स्पीकर के निचले हिस्से पर नॉन स्लिप मैट वाले फुट स्टैंड भी लगाए गए हैं।

देखने में जहां Dubstep Pop 1400 अटरेक्टिव लगता है वहीं इसकी बॉडी भी स्टर्डी लुक देती है। स्पीकर के ऊपरी हिस्से पर वॉल्यूम +/- बटन के साथ प्ले/पॉज व मोड बटन दिया गया है। कंपनी ने इसे स्प्लैश रेजिस्टेंस बनाया है यानी हल्की-फुल्की पानी की छींटे या पसीने से यह खराब नहीं होगा। इस स्पीकर का वजन 310 ग्राम के करीब बताया गया है लेकिन इसकी शेप और डिजाइन के चलते हमें यह लाइट वेट फिल हुआ। यानी इसे किसी भी तरीके के कैरी किया जा सकता है और यह भारी भी नहीं लगेगा।

साउंड क्वालिटी की बात करें तो हमें इसका रिस्पांस शानदार लगा। प्राइस को देखते हुए स्पीकर का ऑडियो वाकई में हैरान कर देता है। म्यूजिक में हर तरह की रिदम परफेक्टली फील होती है। वोकल साफ है और इंस्ट्रूमेंटल भी काफी क्लियर आता है। अगर आप उन लोगों में से हैं जो हाई बेस वाले गाने सुनने का शौक रखते हैं तो Dubstep Pop 1400 आपको पसंद आ सकता है। हालांकि जब हमने आवाज को फुल 100% किया तो साउंड क्वालिटी कुछ बिगड़ गई और डिस्टोर्टेड साउंड आने लगा। लेकिन यह सिर्फ मैक्सिमम वॉल्यूम पर ही हुआ, सिर्फ एक स्टेप डाउन करने पर यह ठीक रही।

टेक्निकल स्पेक्स पर नजर डालें तो इसमें 14W XBass वाले 52mm dynamic drivers दिए गए हैं। बड़ा ड्राइवर होने की वजह से यह हवा को ज्यादा हिलाता है जिससे Sound और bass गहरा और दमदार मिलता है। अगर आप कई घंटों से इस स्पीकर का इस्तेमाल कर रहे हो और चार्जिंग कम हो जाए, तो ऐसी कंडीशन में भी यह कम पावर पर भी तेज आवाज पैदा कर सकता है। यानी कुल मिलाकर Dubstep Pop 1400 Bluetooth Speaker में हैवी बेस वाला इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस प्राप्त हो जाएगा।

कनेक्टिविटी के लिए डबस्टेप पॉप 1400 वायरलेस स्पीकर को Bluetooth 5.4 तकनीक से लैस किया गया है। यह सस्ते स्पीकर बड़ी आसानी से पेयरिंग के लिए विजिबल हो जाते हैं। हमने इसे आईफोन और मैकबुक के साथ कनेक्ट किया और इस दौरान बड़ी ही फास्ट पेयरिंग मिली। स्पीकर में गाने चलाकर हम लैपटॉप को एक फ्लोर नीचे ले गए और इस दौरान भी कनेक्शन स्टेबल रहा।

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मजबूत है और ऑडियो लेटेंसी भी बेहद कम ही मिली। बताते चलें कि दो Dubstep Speakers को आपस में भी कनेक्ट किया जा सकता है। हालांकि हमारे पास एक ही डिवाइस था इसलिए ट्राई नहीं कर पाए। लेकिन यह फीचर बहुत से लोगों के काम आ सकता है। इस तकनीक से एक स्पीकर लेफ्ट चैनल और दूसरा राइट चैनल का काम कर सकेगा।

Dubstep Pop 1400 Bluetooth Speaker के बैटरी बैकअप से आपको कोई ज्यादा शिकायत नहीं रहेगी। हमने इसे सिर्फ 15-20 मिनट ही चार्जिंग पर लगाया था और उसके बाद इसने हमें 6 घंटे से भी ज्यादा का बैकअप दिया। यानी कहा जा सकता है कि फुल चार्ज करने के बाद यह स्पीकर आराम से 2 दिन निकाल सकता है। वहीं हमें इसकी एक और जो बात सबसे ज्यादा अच्छी लगी, वह था इसका स्टैंडबॉय मोड। अगर आपने इस स्पीकर को ऑन किया हुआ है और इसे किसी से कनेक्ट नहीं कर रहे हैं तो, यह कुछ ही देर में अपने आप ऑफ हो जाएगा। इस फीचर से स्पीकर की बैटरी की बचत होगी।

निष्कर्ष

Dubstep Pop 1400 को छोटा पैकेट, बड़ा धमाका कहा जा सकता है। हमें इसकी लुक काफी पसंद आई और इसे देखने से ही महसूस हो जाता है कि इसकी आवाज की दमदार ही होगी। कंपनी ने बेस पर बढिया काम किया है और यह वाकई में म्यूजिक का मजा देता है। सॉफ्ट संगीत हो या लाउड म्यूजिक, दोनों में साउंड बैलेंस्ड है। इस सस्ते ब्लू​टूथ स्पीकर की बैटरी भी लंबा साथ ​निभाती है। इस वक्त शॉपिंग साइट अमेजन पर यह वायरलेस स्पीकर सिर्फ 799 रुपये में बिक रहा है जो इसे बजट में मौजूद बेस्ट Bluetooth Speakers में से एक बनाता है। कुल मिलाकर इसे खरीदने में बुराई नहीं है।