इस प्लान में मिल रहा नॉन स्टॉप कॉलिंग, डाटा और SMS, प्राइस 350 रुपये से भी कम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/BSNL-BiTV-offers-450-Live-TV-channels-for-free-as-low-as-Rs-99-plan.jpg

BSNL अपने कम कीमत और लंबी वैधता वाले प्लान्स के जरिए Airtel, Jio और Vodafone Idea को कड़ी टक्कर दे रही है। साथ ही, BSNL अपने 4G नेटवर्क को तेजी से अपग्रेड कर रहा है। अब तक 65,000 नए 4G मोबाइल टावर लाइव किए जा चुके हैं, और जल्द ही इस संख्या को 1 लाख तक बढ़ाने की योजना है। बीएसएनएल की डिमांड और सस्ते प्लान को देखते हुए आज हम आपको BSNL के एक सस्ते प्लान की जानकारी देने वाले हैं। इस प्लान का प्राइस 347 रुपये है, जिसमें यूजर्स को नॉन स्टॉप कॉलिंग, डाटा और एसएमएस दिया जाता है।

BSNL का 347 रुपये वाला प्लान

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर 347 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बेनिफिट्स के बारे में बताया है। इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, साथ ही दिल्ली और मुंबई के MTNL एरिया सहित फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा दी जा रही है।

BSNL के इस ₹347 प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 54 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS मिलते हैं। इसके अलावा, BiTV का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है, जिससे यूजर्स 450+ लाइव टीवी चैनल और कई OTT ऐप्स का मुफ्त में आनंद ले सकते हैं।

BiTV के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं

BSNL यूजर्स इस रिचार्ज के अलावा किसी भी BSNL मोबाइल प्लान के साथ बिल्कुल मुफ्त में BiTV का उपयोग कर सकते हैं। यह सुविधा BiTV ऐप के माध्यम से उपलब्ध है, जिससे स्मार्टफोन यूजर्स कहीं भी और कभी भी अपने पसंदीदा शोज और मूवीज का आनंद ले सकते हैं।

आपको बता दें कि BiTV BSNL की डायरेक्ट-टू-मोबाइल सर्विस है, जिससे ग्राहक 450 से अधिक लाइव टीवी चैनलों, वेब सीरीज और फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। इसके ट्रायल फेज में कंपनी ने 300 से अधिक फ्री टीवी चैनल्स की सुविधा दी थी और अब यह सेवा सभी BSNL सिम कार्ड्स के साथ पूरी तरह से इंटीग्रेटेड हो चुकी है।

गौरतलब है कि BSNL लगातार अपने सस्ते और वैल्यू-फॉर-मनी प्लान्स के जरिए प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर दे रहा है। वहीं, जल्द ही BSNL 4G व 5G सर्विस को लाइव करने की योजना बना रही है।