इस कंपनी ने बढ़ाई 2 रिचार्ज की वैलिडिटी, अब 380 दिन तक रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/BSNL-OFFER-1.jpg

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने मदर्स डे के खास मौके पर अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की वैलिडिटी बढ़ाने का ऐलान किया है। जी हां, BSNL ने 1,499 रुपये और 1,999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैधता (Validity) में पूरे 29 दिनों का अतिरिक्त फायदा देने की घोषणा की है। यानी अब यूजर्स को इन प्लान्स में पहले की तुलना में लगभग एक महीने की ज्यादा सेवा मिलेगी।

BSNL का मदर्स डे ऑफर

कंपनी ने इस ऑफर की जानकारी अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल के जरिए शेयर की है। BSNL का यह कदम मौजूदा ग्राहकों को बनाए रखने और यूजर्स को प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटरों के मुकाबले बेहतर वैल्यू देने के मकसद से उठाया गया है। आइए आगे आपको 1,499 रुपये और 1,999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में मिलने वाले सभी बेनिफिट्स के बारे में जानकारी देते हैं।

लिमिटेड समय के लिए है ऑफर

बीएसएनएल ने अपने आधिकारिक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि 7 मई से 14 मई 2025 के बीच चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पर यूजर्स को अतिरिक्त वैधता का लाभ मिलेगा। यह ऑफर केवल उन्हीं ग्राहकों के लिए मान्य होगा जो BSNL की आधिकारिक वेबसाइट या सेल्फ-केयर ऐप के जरिए अपना नंबर रिचार्ज करते हैं। इस लिमिटेड पीरियड प्रमोशनल ऑफर का उद्देश्य न सिर्फ ग्राहकों को अतिरिक्त वैल्यू देना है, बल्कि डिजिटल माध्यमों से रिचार्ज को भी बढ़ावा देना है।

BSNL का 1,499 रुपये वाला प्लान

BSNL अपने इस प्लान में कुल 24GB हाई स्पीड डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ दिया जा रहा है। वहीं, बीएसएनएल अपने हर रिचार्ज प्लान पर BiTV का एक्सेस ऑफर करता है। यूजर्स को बीएसएनएल के प्लान के साथ इसका एक्सेस मिलेगा, जिसमें यूजर्स अपने फोन पर 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल एक्सेस कर सकते हैं।

वहीं, इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पहले 336 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। लेकिन, मदर्स डे ऑफर के तहत यूजर्स को इस प्लान में 365 दिन यानी पूरे एक साल की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ भी दिया जा रहा है।

BSNL का 1999 रुपये वाला प्लान

BSNL का यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। लेकिन, कंपनी इस प्लान में अब 380 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। साथ ही इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें कुल 600GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा।