नया लो बजट 5जी फोन ला रही है Honor, स्पेसिफिकेशन्स के साथ सामने आया Play 60A स्मार्टफोन

Join Us icon

ऑनर ने अप्रैल महीने में चीन में अपनी ‘प्ले 60’ सीरीज को पेश किया था। कंपनी की ओर से Honor Play 60 और Honor Play 60m लॉन्च किए गए थे। वहीं अब इस सीरीज में एक और नया नाम जुड़ने जा रहा है। ब्रांड की ओर से नए Honor Play 60A 5G फोन लाया जा रहा है। मार्केट में आने से पहले ही इस मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर लीक हो गई है। यह स्मार्टफोन चाइना टेलीकॉम पर लिस्ट हुआ है जहां सभी फीचर्स और स्पेक्स सामने आ गए हैं।

Honor Play 60A 5G को NLA-AN00 मॉडल नंबर के साथ चाइना टेलीकॉम पर लिस्ट किया गया है। यह मोबाइल में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इस चिपसेट के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि ऑनर प्ले 60ए का प्रोसेसर 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा। यह बजट मोबाइल प्रोसेसर होगा।

ऑनर प्ले 60ए 5जी फोन को इस लिस्टिंग में 720 × 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर बना बताया गया है। बताते चलें कि ऑनर प्ले 60 और प्ले 60एम में 6.61-इंच डिस्प्ले दी गई है। लिस्टिंग में Play 60A का डायमेंशन 167 × 77 × 7.89mm और वजन 186 ग्राम बताया गया है। यह सीरीज के अन्य दोनों स्मार्टफोंस से पतला होगा।

फोटोग्राफी के लिए Honor Play 60A में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिए जाने की बात लिस्टिंग में सामने आई है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिग के लिए ऑनर प्ले 60ए 5जी फोन को 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। यही कैमरा मॉड्यूल कंपनी ने Play 60 और Play 60m में लगाया है।

Honor Play 60 and Honor Play 60m smartphones launched in China price specs
Honor Play 60

लिस्टिंग में ऑनर प्ले 60ए 5जी मोबाइल की बैटरी रेटेड कैपेसिटी 5130mAh बताई गई है। यानी यह स्मार्टफोन 5500एमएएच से छोटी बैटरी के साथ मार्केट में कदम रखेगा। ऑनर प्ले 60 और ऑनर प्ले 60एम को कंपनी ने 6,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया था। यानी अपकमिंग ऑनर फोन सीरीज के अन्य दोनों मॉडल्स की तुलना में छोटी बैटरी सपोर्ट करेगा।

ऑनर की ओर से अभी इस मोबाइल फोन को लेकर आई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन सामने आई डिटेल्स को देखते हुए माना जा सकता है कि कंपनी दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में Honor Play 60A 5G फोन चीन में लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लाया जाएगा या नहीं, इसपर अभी संदेह है। चाइना में ऑनर प्ले 60ए का प्राइस 12 हजार से 15 हजार रुपये की रेंज में देखने को मिल सकता है।

Honor Play 60 Play

अगर आप 15 हजार से कम का 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो पिछले सप्ताह realme C85 भारत में लॉन्च हुआ है। इसमें 7000mAh बैटरी, IP69 Pro रेटिंग और 144Hz डिस्प्ले मिलेगी। वहीं इस हफ्ते realme P4x और Redmi 15C 5G फोन इंडिया में लॉन्च होने वाले हैं। इसकी प्राइस रेंज भी 15 हजार रुपये के करीब देखने को मिल सकती है। दोनों स्मार्टफोंस की डिटेल्स आप 91मोबाइल्स पर पढ़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here