महंगा OnePlus 15 है बजट से बाहर? सिर्फ ₹22,999 में खरीदें बढिया परफॉर्मेंस वाला OnePlus Nord CE5

Join Us icon

वनप्लस 15 लॉन्च हो गया है। यह मोबाइल कंपनी की होम मार्केट चीन में दस्तक दे चुका है और अब बेहद जल्द भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाला है। OnePlus 15 इंडिया लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है लेकिन अनुमान है कि इसका प्राइस 70 हजार रुपये तक जा सकता है। अगर आप वनप्लस का फोन चलाना चाहते हैं लेकिन वनप्लस 15 महंगा लगा रहा है तो, डिस्काउंट के साथ बिक रहा OnePlus Nord CE5 आपको पसंद आ सकता है। यह मिडबजट में तगड़ी परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है।

वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन 8GB RAM और 12GB RAM पर लॉन्च हुआ था। इसके 8+128 का लॉन्च प्राइस 24,999 रुपये और 8+256 का रेट 26,999 रुपये है। वहीं सबसे बड़ा 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 28,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कंपनी इस फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जो सभी वेरिएंट्स पर मिल रहा है।

इस 2 हजार रुपये की छूट के सा​थ OnePlus Nord CE5 को सिर्फ 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं यह 12जीबी रैम वाला 5जी फोन 26,999 रुपये में पाया जा सकता है। यह एक बैंक ऑफर है जिसका फायदा कंपनी वेबसाइट वनप्लस इंडिया पर उठाया जा सकता है। Axis और ICICI क्रेडिट कार्ड से ईएमआई बनवाने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फोन खरीदने या ​डील पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन की परफॉर्मेंस पावर की ही बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 8350 Apex चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2GHz से लेकर 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 14,02,278 आ चुका है जो इस रेंज में काफी दमदार है।

अगर आपको मोबाइल गेमिंग करनी है तो इसमें HyperBoost Game Engine लगाया गया है। नोर्ड सीई 5 में CODM और BGMI 120FPS पर गेम खेले जा सकते हैं। हैवी गेमिंग के दौरान मोबाइल की ठंडा रखने के लिए इसमें CryoVelocity graphene VC सिस्टम के साथ 7,041 mm² कूलिंग एरिया दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन में Arm G615 MC6 GPU मिलता है।

नोर्ड सीई5 5जी फोन रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस हैं। यह 8जीबी रैम वेरिएंट में 8जीबी वचुर्अल रैम और 12जीबी रैम वेरिएंट में 12जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM (12+12) की ताकत देती है। यह LPDDR5X RAM वाला मोबाइल है जो फास्ट मल्टीटास्किंग और स्मूथ ऐप ओपनिंग करता है। यानी इस मोबाइल कई तरह के काम एक साथ किए जा सकते हैं।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई5 में 7,100mAh Battery दी गई है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह फोन 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। ग्राहकों के फायदे की बात यह भी है कि वनप्लस नोर्ड सीई5 के साथ 80W SUPERVOOC Power Adapter साथ में मिलेगा। बताते चलें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान यह फोन 16 घंटे, 30 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुका है।

वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे सुपर फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले का नाम दिया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1430nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। नोर्ड सीई5 में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी गई है। स्क्रीन Aqua Touch तकनीक से लैस है जिसके चलते गीले या तैल वाले हाथों से भी काम किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए लिए OnePlus Nord CE5 के डुअल रियर सेटअप में एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Telephoto कैमरा दिया गया है जो Sony LYT-600 सेंसर है। इसके साथ 112° FOV वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस मिलता है। इससे 0.6x से लेकर 20x digital zoom पर फोटोज़ खींची जा सकती है। वहीं फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल Sony IMX480 सेल्फी कैमरा दिया गया है।

OnePlus Nord CE 5 5G Price
Rs. 28,690
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here