माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया सस्ते बजट का 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन कैनवस स्पार्क 4जी

Join Us icon

भारतीय मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स ने स्पार्क सीरीज़ में एक और नया फोन जोड़ दिया है। माइक्रोमैक्स स्पार्क 4जी नाम से लॉन्च यह फोन इस सीरीज़ का पहला 4जी सर्पोटिड फोन है। बड़ी तादात में प्री-बुकिंग होने के बाद 4,999 रुपए की कीमत वाला यह फोन आज से आॅनलाइन स्टोर स्नैपडील पर उपलब्ध हो गया है। आइये जानते है स्पार्क सीरीज़ के इस पहले 4जी फोन की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स।

माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 4जी में 5 इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल है। इसके साथ ही फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास कोटेड है जो इसे सुरक्षा प्रदान और मजबूती प्रदान करता है।

कैनवस स्पार्क में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। इसके साथ ही फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। इसके स्प्रेडट्रम चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में आपको 1.3गीगाहर्ट्ज क्वार्डकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा।

canvas-spark-4g_1

माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि इसमें आपको 4जी सपोर्ट वोएलटीई के साथ देखने को मिलेगा। जहां आप इसमें ​रिलायंस जियो सिम पर फ्री 4जी कॉल कर पाएंगे।

पावर बैकअप के लिए 2,000 एमएच ही पॉवर बैटरी के साथ आपको डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और स्टेरॉइड लांचर जैसे फीचर्स मिलते हैं। शैंपेन गोल्ड, ग्रे-ब्लैक, और शैंपेन वाईट रंगों वाले इस बेहतरीन स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आपको पहले स्नैपडील पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसकी पहली फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है।