डील्स | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 28 Sep 2026 12:03:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung के 55-इंच Mini LED 4K Vision AI TV पर मिल रहा 5,200 का कूपन डिस्काउंट, जानें कीमत और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-55-inch-mini-led-4k-vision-ai-tv-rs-5200-coupon-discount-price-offer-amazon/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-55-inch-mini-led-4k-vision-ai-tv-rs-5200-coupon-discount-price-offer-amazon/#respond Mon, 28 Sep 2026 12:00:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205064 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

यदि आप फेस्टिव सीजन में स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहा है, तो सैमसंग का 55-इंच वाला Mini LED 4K Vision AI TV आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। खास बात यह है कि सैमसंग का यह टीवी अभी अमेजन पर 10 प्रतिशत छूट के साथ 53,900 रुपये की कीमत में उपलब्ध है, […]

The post Samsung के 55-इंच Mini LED 4K Vision AI TV पर मिल रहा 5,200 का कूपन डिस्काउंट, जानें कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आप फेस्टिव सीजन में स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहा है, तो सैमसंग का 55-इंच वाला Mini LED 4K Vision AI TV आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। खास बात यह है कि सैमसंग का यह टीवी अभी अमेजन पर 10 प्रतिशत छूट के साथ 53,900 रुपये की कीमत में उपलब्ध है, जबकि इसकी एमआरपी 59,990 रुपये है। अच्छी बात यह है कि टीवी पर 5,200 का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 48,700 रुपये तक आ सकती है। हालांकि कूपन की उपलब्धता और शर्तें खरीदारी के समय जरूर जांच लें। इसके अलावा, नो-कॉस्ट EMI 1,895 रुपये प्रति माह से शुरू होती है और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स, HDFC बैंक डेबिट कार्ड, Bajaj Finserv EMI कार्ड और Amazon Pay Later पर EMI ब्याज में 5,411 रुपये तक की बचत मिल सकती है। वहीं Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,617 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।

samsung-55-inch-mini-led-4k-vision-ai-tv

सैमसंग का यह टीवी 4K Ultra HD (3840 x 2160) रिजॉल्यूशन और Mini LED Processor 4K के साथ आता है। इसमें 4K Upscaling टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को बेहतर क्लैरिटी और ज्यादा डिटेल के साथ दिखाने में मदद करती है। Mini LED HDR, HDR10+, Pure Spectrum Color और Supreme Mini LED Dimming जैसे फीचर्स पिक्चर की ब्राइटनेस, कलर और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। वहीं Contrast Enhancer और Color Booster अलग-अलग सीन में विजुअल क्वालिटी को और बेहतर करते हैं।

टीवी में 50Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। साथ ही, गेमिंग के लिए Auto Game Mode, ALLM, VRR और HGiG जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो गेम खेलते समय लेटेंसी और स्क्रीन टियरिंग को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, Football Mode भी दिया गया है, जो स्पोर्ट्स कंटेंट देखने वालों के लिए उपयोगी फीचर है।

साउंड के लिए सैमसंग के इस 55 इंच टीवी में 30W स्पीकर आउटपुट मिलता है। इसमें Object Tracking Sound Lite दिया गया है, जो स्क्रीन पर एक्शन के हिसाब से साउंड को ज्यादा डायनामिक बनाने में मदद करता है। इसके साथ Q-Symphony और Adaptive Sound जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। अगर आपके पास Samsung का कम्पैटिबल साउंडबार है, तो Q-Symphony के जरिए टीवी और साउंडबार के स्पीकर्स को साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह टीवी Samsung के स्मार्ट प्लेटफॉर्म के साथ आता है और इसमें Samsung TV Plus के जरिए 150 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, Vision AI Companion, वॉयस असिस्टेंस रिमोट, Google Cast, AirPlay और मोबाइल-टू-टीवी मिररिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टीवी Alexa और Google Assistant वाले कम्पैटिबल AI स्पीकर्स के साथ भी काम करता है। Karaoke Mic, Daily+, Universal Guide और Quick Remote जैसे फीचर्स इसे सामान्य टीवी से ज्यादा स्मार्ट बनाते हैं।

वहीं अगर कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 3 HDMI पोर्ट दिए गए हैं, जिनसे सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल, साउंडबार या होम थिएटर कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, USB-A पोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, HDMI eARC और Ethernet LAN का सपोर्ट मिलता है। Anynet+ (HDMI-CEC) की मदद से कम्पैटिबल डिवाइस को एक ही रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है।

The post Samsung के 55-इंच Mini LED 4K Vision AI TV पर मिल रहा 5,200 का कूपन डिस्काउंट, जानें कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-55-inch-mini-led-4k-vision-ai-tv-rs-5200-coupon-discount-price-offer-amazon/feed/ 0
99900 रुपये वाला iPhone 17, 79999 रुपये में कैसे मिलेगा? यहां देखें डील की डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-buy-iphone-17-with-discount-on-flipkart-know-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-buy-iphone-17-with-discount-on-flipkart-know-details-in-hindi/#respond Mon, 28 Sep 2026 09:02:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205031 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Apple ने कुछ दिनों पहले पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 पर प्राइस हाइक जारी किया था। कंपनी की ओर से इस मोबाइल की कीमत 20 हजार रुपये बढ़ा दी गई थी जिसके बाद आईफोन 17 का रेट 99,990 रुपये हो गया था। लेकिन अब इसी एप्पल मोबाइल को भारी छूट के साथ खरीदने का […]

The post 99900 रुपये वाला iPhone 17, 79999 रुपये में कैसे मिलेगा? यहां देखें डील की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple ने कुछ दिनों पहले पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 पर प्राइस हाइक जारी किया था। कंपनी की ओर से इस मोबाइल की कीमत 20 हजार रुपये बढ़ा दी गई थी जिसके बाद आईफोन 17 का रेट 99,990 रुपये हो गया था। लेकिन अब इसी एप्पल मोबाइल को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। आईफोन पर डील आई है जिसमें iPhone 17 79,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। इस आईफोन ऑफर की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

iPhone 17 पर ऑफर

99,900 रुपये वाले iPhone 17 को 79,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह धांसू मोबाइल डील शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट लेकर आई है जिसका फायदा Big Billion Days सेल में मिलेगा। सबसे पहले तो आपको बता दें कि आईफोन 17 का वास्तविक प्राइस 99,900 रुपये ही है और कंपनी वेबसाइट पर भी यह स्मार्टफोन इसी कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

लेकिन​ फ्लिपकार्ट पर आईफोन 17 का सेलिंग प्राइस 84,999 रुपये रखा गया है। यानी शॉपिंग साइट इसपर 14,900 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इस छूट के अलावा ICICI और Axis Credit Card से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद आईफोन 17 का इफेक्टिव सेलिंग प्राइस 82,999 रुपये आ जाएगा।

नया iPhone 17 खरीदने के साथ ही अगर आप अपना कोई पुराना मोबाइल फोन बदले में देना चाहते हैं तो कंपनी की ओर से फोन की एक्सचेंज वैल्यू के अलावा 3000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इस 3 हजार की अतिरिक्त छूट के बाद आईफोन 17 का नेट इफेक्टिव प्राइस 79,999 रुपये पड़ेगा। यानी आईफोन 17 के MRP 99,900 की तुलना में मोबाइल पर 19,901 तक की बचत पाई जा सकती है।

सस्ता आईफोन खरीदने या ​डील की डिटेल्स विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें – iPhone 17

iPhone 17 की स्पेसिफिकेशन्स

Apple iPhone अपने कैमरा के लिए पहचाना जाता है। इस आईफोन 17 में डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें Sensor-shift OIS तकनीक से लैस एफ/1.6 अपर्चर और 26mm फोकल लेंथ वाला 48MP Fusion कैमरा दिया गया है जिसके साथ एफ/1.6 अपर्चर और 52mm फोकल लेंथ वाला 12 मेगापिक्सल 2x Telephoto लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह आईफोन 18 मेगापिक्सल सेंटर स्टेज सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।

आईफोन 17 में कंपनी ने पावरफुल Apple A19 चिपसेट लगाया है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें 16-core Neural Engine लगाया है। यह पावरफुल परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है। Apple का दावा है कि इस चिपसेट के चलते iPhone 17 में पावर एफिशियंट AI इंटरफेस मिलेगा। इसके साथ ही परफॉर्मेंस इम्प्रूव होगी और मेमोरी बैंडविड्थ बढ़ेगी। यह एप्पल मोबाइल लेटेस्ट iOS 27 पर काम करेगा जो एडवांस एआई फीचर्स से लैस है।

Apple iPhone 17 में 2556 x 1179 रेजोल्यूशन वाली 6.3-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED स्क्रीन दी गई है। यह ट्रूटोन ProMotion स्क्रीन है जिसपर 460ppi प्राप्त होती है। आईफोन 17 की डिस्प्ले रात के अंधेरे में मिनिमम 1निट ब्राइटनेस पर आ सकती है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करेगी। वहीं आउटडोर विजिबिलिटी के लिए इसमें 3000निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। स्क्रॉलिंग को स्मूथ बनाने के लिए आईफोन 17 की स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है।

The post 99900 रुपये वाला iPhone 17, 79999 रुपये में कैसे मिलेगा? यहां देखें डील की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-buy-iphone-17-with-discount-on-flipkart-know-details-in-hindi/feed/ 0
20000 से कम का 5G फोन! 3D Curved AMOLED स्क्रीन और 6000mAh बैटरी वाले मोबाइल पर 4000 रुपये की छूट https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-20000-with-discount-offer-on-lava-virat-curve-price-sale-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-20000-with-discount-offer-on-lava-virat-curve-price-sale-and-specifications/#respond Mon, 28 Sep 2026 04:38:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205002 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

भारतीय मोबाइल कंपनी लावा ने पिछले सप्ताह अपना कर्व स्क्रीन वाला प्रीमियम स्मार्टफोन Lava Virat Curve 5G पेश किया था जो आज 28 सितंबर से इंडिया में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। कंपनी की ओर से इस स्टाइलिश लुक वाले मोबाइल फोन पर पूरे 4,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर पेश […]

The post 20000 से कम का 5G फोन! 3D Curved AMOLED स्क्रीन और 6000mAh बैटरी वाले मोबाइल पर 4000 रुपये की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय मोबाइल कंपनी लावा ने पिछले सप्ताह अपना कर्व स्क्रीन वाला प्रीमियम स्मार्टफोन Lava Virat Curve 5G पेश किया था जो आज 28 सितंबर से इंडिया में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। कंपनी की ओर से इस स्टाइलिश लुक वाले मोबाइल फोन पर पूरे 4,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर पेश किया गया है जो इसे 20 हजार से कम का 5जी फोन बनाता है। लावा विराट कर्व 5जी की कीमत, सेल डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Lava Virat Curve 5G प्राइस

लावा विराट कर्व 5जी फोन को 23,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है। इस मोबाइल की बिक्री 28 सितंबर की शाम 7 बजे से शॉपिंग साइट Flipkart पर होगी और फर्स्ट सेल में ही 4000 का डिस्काउंट पाया जा सकेगा। यानी छूट के साथ डील में इस नए 5जी फोन को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे कंपनी Heritage Indigo, Makrana Ivory और Ellora Slate कलर ऑप्शन्स में लेकर आई है।

Lava Virat Curve 5G ऑफर

Lava Virat Curve 5G फोन पर 3000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ​और 1000 रुपये का बैंक कार्ड डिस्काउंट दिया जाएगा। यानी 3 हजार रुपये की छूट हर ग्राहक को मिलेगी और इसके लिए किसी भी स्पेशल बैंक के क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं शॉपिंग के दौरान अगर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 1 हजार का एक्स्ट्रा ऑफ मिलेगा। यह सस्ता 5जी फोन डिस्काउंट के साथ खरीदने या डील की डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक) करें।

lava-virat-curve-5g-launched-india-price-specifications

Lava Virat Curve 5G स्पेसिफिकेशन्स

लावा विराट कर्व 5जी फोन में Rear Mini Display दी गई है। यह बैक कैमरा मॉड्यूल में लगी छोटी डॉट मैट्रिक्स ​स्क्रीन है जिसमें बैटरी, टाइम और नोटिफिकेशन्स सहित ईमोजी और कस्टम मैसेज चलाए जा सकते हैं। यह मोबाइल MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। वहीं डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है।

Lava Virat Curve 5G फोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह 3D Curved AMOLED डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 394 PPI और 1100nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस लावा 5जी फोन में 6000mAh लगाई गई है जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया गया है।

लावा विराट कर्व 5जी फोन MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फे​ब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 8,76,509 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने के लिए इस फोन में LPDDR5 RAM दी गई है।

फोटोग्राफी के​ लिए Lava Virat Curve 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50MP SONY IMX752 मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। बताते चलें कि दूसरे लावा स्मार्टफोंस की ही तरह इसमें भी ब्लोटवेयर फ्री और ऐडफ्री एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।

The post 20000 से कम का 5G फोन! 3D Curved AMOLED स्क्रीन और 6000mAh बैटरी वाले मोबाइल पर 4000 रुपये की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-20000-with-discount-offer-on-lava-virat-curve-price-sale-and-specifications/feed/ 0
20 हजार रुपये सस्ता iPhone 17! Flipkart सेल में मिलेगा भारी डिस्काउंट, यहां जानें डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-iphone-17-in-flipkart-big-billion-days-sale-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-iphone-17-in-flipkart-big-billion-days-sale-2026/#respond Sat, 26 Sep 2026 05:44:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204970 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करने के अगले ही दिन अपने इंडियन फैंस को बड़ा झटका दिया था। कंपनी ने अपने iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air की कीमतों में वृद्धि कर दी थी और ये आईफोन 15 हजार रुपये से भी अधिक महंगे हो गए है। […]

The post 20 हजार रुपये सस्ता iPhone 17! Flipkart सेल में मिलेगा भारी डिस्काउंट, यहां जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करने के अगले ही दिन अपने इंडियन फैंस को बड़ा झटका दिया था। कंपनी ने अपने iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air की कीमतों में वृद्धि कर दी थी और ये आईफोन 15 हजार रुपये से भी अधिक महंगे हो गए है। लेकिन अगर आप नया आईफोन 17 लेना चाहते हैं तो इसे सबसे सस्ते रेट पर खरीदने का मौका मिल रहा है।

सबसे सस्ता iPhone 17

सबसे सस्ता आईफोन 17 परचेज करने का मौका फ्लिपकार्ट पर मिलने वाला है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि प्राइस हाइक के बाद iPhone 17 का रेट 99,900 रुपये हो गया है। लेकिन Flipkart Big Billion Days Sale में इसे 80 हजार रुपये से भी कम बेचा जाएगा। यानी ​आईफोन 17 को 20 रुपये तक के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदने का मौका मिलेगा।

iPhone 17 डिस्कांउट के साथ खरीदने के ​लिए क्या-क्या ऑफर्स या डील्स अप्लाई करनी होगी इसकी जानकारी फ्लिपकार्ट की ओर से अभी नहीं दी गई है। Flipkart BBD sale 2026 में Axis और ICICI कार्ड पर 10% की छूट पाई जा सकेगी और हो सकता है कि इसके अलावा 80 हजार से कम में आईफोन 17 पाने के लिए एक्सचेंज ऑफर का भी साथ लेना पड़े। सेल 9 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

iPhone 17 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

आईफोन 17 Apple A19 चिपसेट पर काम करता है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें 16-core Neural Engine लगाया है। यह पावरफुल परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है। Apple का दावा है कि इस चिपसेट के चलते iPhone 17 में पावर एफिशियंट AI इंटरफेस मिलेगा। इसके साथ ही परफॉर्मेंस इम्प्रूव होगी और मेमोरी बैंडविड्थ बढ़ेगी। यह एप्पल मोबाइल लेटेस्ट iOS 27 पर काम करेगा जो एडवांस एआई फीचर्स से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए फेमस इस Apple iPhone के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 48MP Fusion कैमरा दिया गया है जो एफ/1.6 अपर्चर और 26mm फोकल लेंथ के साथ काम करता है। इस लेंस को Sensor-shift OIS तकनीक से लैस किया गया है। इसके साथ ही एफ/1.6 अपर्चर और 52mm फोकल लेंथ वाला 12 मेगापिक्सल 2x Telephoto लेंस लगाया गया है। फ्रंट पर 18 मेगापिक्सल सेंटर स्टेज सेल्फी सेंसर मौजूद है जो फ्रेम के हिसाब से फोटो आस्पेक्ट रेश्यो बदल लेता है परफेक्ट सेल्फी खींचने में मदद करता है।

Apple iPhone 17 में 2556 x 1179 रेजोल्यूशन वाली 6.3-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED स्क्रीन दी गई है। यह ट्रूटोन ProMotion स्क्रीन है जिसपर 460ppi प्राप्त होती है। आईफोन 17 की डिस्प्ले रात के अंधेरे में मिनिमम 1निट ब्राइटनेस पर आ सकती है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करेगी। वहीं आउटडोर विजिबिलिटी के लिए इसमें 3000निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। स्क्रॉलिंग को स्मूथ बनाने के लिए आईफोन 17 की स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है।

The post 20 हजार रुपये सस्ता iPhone 17! Flipkart सेल में मिलेगा भारी डिस्काउंट, यहां जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-iphone-17-in-flipkart-big-billion-days-sale-2026/feed/ 0
vivo 5G फोन पर 3000 का डिस्काउंट! सस्ते में खरीदें 12GB RAM, 3D Curved AMOLED स्क्रीन और 7050mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-5g-phone-with-discount-upto-rs-3000-on-vivo-t5/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-5g-phone-with-discount-upto-rs-3000-on-vivo-t5/#respond Wed, 23 Sep 2026 11:11:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204801 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

नया वीवो 5जी फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन vivo T5 5G पर तगड़ा ऑफर लेकर आई है। इस मोबाइल पर पूरे 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वीवो टी5 5जी फोन बड़ी 7050mAh battery के साथ 50MP Rear और 32MP Selfie Camera सपोर्ट करता है। इस वीवो […]

The post vivo 5G फोन पर 3000 का डिस्काउंट! सस्ते में खरीदें 12GB RAM, 3D Curved AMOLED स्क्रीन और 7050mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नया वीवो 5जी फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन vivo T5 5G पर तगड़ा ऑफर लेकर आई है। इस मोबाइल पर पूरे 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वीवो टी5 5जी फोन बड़ी 7050mAh battery के साथ 50MP Rear और 32MP Selfie Camera सपोर्ट करता है। इस वीवो स्मार्टफोन को छूट के साथ कैसे और कहां से खरीदा जा सकता है इसका ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।

vivo T5 5G प्राइस

सबसे पहले वीवो टी5 5जी फोन की कीमत की बात करें तो इसका प्राइस 34,999 रुपये के शुरू होता है जिसमें 6GB RAM के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं मोबाइल के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये और 8जीबी + 256जीबी मेमोरी वाले फोन का रेट 44,999 रुपये है। टॉप वेरिएंट यानी 12GB RAM वाला 5G फोन 256GB स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका लॉन्च प्राइस 49,999 रुपये है।

vivo 5G फोन ऑफर

वीवो की ओर से इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट पर 2,500 रुपये की छूट और अन्य सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफर के तहत इस मोबाइल का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 32,499 रुपये पड़ेगा। इस प्राइस पर 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं अन्य सभी वेरिएंट्स पर ग्राहक पूरे 3 हजार रुपये का ऑफ पा सकते हैं।

डिस्काउंट के साथ 8जीबी रैम वाले फोन के 128जीबी वेरिएंट को 36,999 रुपये में और 256जीबी मेमोरी वाले फोन को 41,999 रुपये में पाया जा सकता है। वहीं ऑफर में इस वीवो 5जी फोन का 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 46,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

यह भारी छूट कंपनी बैंक ऑफर के तहत दे रही है जिसका फायदा HDFC, Axis और SBI के क्रेडिट और डेबिट दोनों कार्ड्स पर मिलेगा। कंपनी वेबसाइट पर यह स्कीम लाइव है। सस्ता वीवो 5जी फोन खरीदने या डील की डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक) करें।

vivo T5 5G स्पेसिफिकेशन्स

वीवो टी5 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Origin OS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस वीवो 5जी फोन का AnTuTu Score 11,07,676 आ चुका है।

vivo T5 5G फोन 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83 इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह 3D Curved AMOLED डिस्प्ले है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits लोकल पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होगा। इस फोन स्क्रीन को SGS 5-स्टार सनलाइट डिस्प्ले सर्टिफिकेशन प्राप्त है जिसके चलते तेज धूप में भी फोन चलाने में कोई दिक्कत नहीं होगी और बढिया विजिबिलिटी मिलेगी। वहीं यूजर्स को इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

पावर बैकअप के लिए वीवो टी5 5जी फोन तगड़ी 7050mAh Battery सपोर्ट करता है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना है फोन है जो IP68 + IP69 रेटिंग सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए यह vivo 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 मेन कैमरा दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो टी5 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

The post vivo 5G फोन पर 3000 का डिस्काउंट! सस्ते में खरीदें 12GB RAM, 3D Curved AMOLED स्क्रीन और 7050mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-5g-phone-with-discount-upto-rs-3000-on-vivo-t5/feed/ 0
Samsung Galaxy Z Fold 8 और Fold 8 Ultra पर मिलेगा नया EMI प्लान, 25% कम होगी मंथली किस्त https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold8-fold8-ultra-galaxy-forever-plan-25-percent-lower-emi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold8-fold8-ultra-galaxy-forever-plan-25-percent-lower-emi/#respond Thu, 17 Sep 2026 12:14:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204410 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung ने भारत में अपने Galaxy Forever प्रोग्राम के तहत Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Fold8 Ultra के लिए नया पेमेंट ऑप्शन पेश किया है। इस दो साल के प्लान में ग्राहकों की मंथली EMI 25 प्रतिशत तक कम हो जाती है। हालांकि, कम EMI के बदले फोन की कीमत का 40 प्रतिशत हिस्सा […]

The post Samsung Galaxy Z Fold 8 और Fold 8 Ultra पर मिलेगा नया EMI प्लान, 25% कम होगी मंथली किस्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने भारत में अपने Galaxy Forever प्रोग्राम के तहत Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Fold8 Ultra के लिए नया पेमेंट ऑप्शन पेश किया है। इस दो साल के प्लान में ग्राहकों की मंथली EMI 25 प्रतिशत तक कम हो जाती है। हालांकि, कम EMI के बदले फोन की कीमत का 40 प्रतिशत हिस्सा 24 महीने होने के बाद एक साथ पेमेंट के रूप में चुकाना होगा। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Galaxy Z Fold8 और Fold8 Ultra की कम हुई EMI

नए Galaxy Forever EMI प्लान के तहत ग्राहक फोन की कीमत का 60 प्रतिशत हिस्सा 24 महीनों की EMI के जरिए चुकाएंगे। इसके अलावा Galaxy Forever प्रोग्राम की फीस भी देनी होगी। फोन की बाकी 40 प्रतिशत कीमत 24 महीने पूरे होने के बाद देनी होगी। Galaxy Z Fold8 Ultra की मंथली EMI सामान्य तौर पर 9,417 रुपये है, जो नए प्लान के तहत घटकर 6,997 रुपये हो जाती है। वहीं, Galaxy Z Fold8 की EMI 8,584 रुपये से कम होकर 6,416 रुपये प्रति माह रहेगी।

इस प्लान के तहत हर महीने कम EMI देने का फायदा मिलेगा लेकिन अगर ग्राहक 24 महीने बाद फोन अपने पास रखना चाहता है तो उन्हें बची हुई 40 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा। इसलिए केवल कम मंथली EMI देखकर इस प्लान को चुनने के बजाय पूरी कॉस्ट को ध्यान में रखना जरूरी है।

24 महीने बाद मिलेंगे तीन विकल्प

Galaxy Forever प्लान के 24 महीने होने के बाद ग्राहकों के पास तीन विकल्प होंगे। वे नए Galaxy स्मार्टफोन में अपग्रेड करके मौजूदा फोन को वापस कर सकते हैं। दूसरा विकल्प बची हुई 40 प्रतिशत राशि का भुगतान करके फोन को अपने पास रखना है। इसके अलावा ग्राहक फोन वापस करके Galaxy Forever प्रोग्राम से बाहर भी निकल सकते हैं।

Samsung 24 महीने पूरे होने से पहले भी फोन वापस करने या अपग्रेड करने का विकल्प देता है। इसके लिए अलग-अलग समय के हिसाब से सुनिश्चित बायबैक वैल्यू तय की गई है। 10 से 11 महीने के बाद फोन की कीमत की 55 प्रतिशत तक बायबैक वैल्यू मिल सकती है। 12 से 13 महीने के बाद यह 50 प्रतिशत, 14 से 18 महीने के बाद 45 प्रतिशत और 19 से 25 महीने के बाद 40 प्रतिशत तक हो सकती है। यह बायबैक वैल्यू प्रोग्राम की लागू शर्तों के अनुसार होगी।

Samsung Care+ भी मिलेगा

Galaxy Forever प्रोग्राम के साथ Samsung Care+ भी शामिल है। इसके तहत फोन को नुकसान और लिक्विड डैमेज से सुरक्षा मिलती है। Samsung के अनुसार, इसके लिए क्लेम प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाएगी। ऐसे में ग्राहकों को इस सुरक्षा के लिए अलग से प्रोटेक्शन प्लान खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

Galaxy Forever प्लान उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है। जो ज्यादातर अपना फोन अपग्रेड करना चाहते हैं और साथ में डिवाइस की सुरक्षा भी चाहते हैं।

Galaxy Z Fold8 और Fold8 Ultra की कीमत

भारत में Samsung Galaxy Z Fold8 की शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपये है। जबकि Galaxy Z Fold8 Ultra की शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये है। Galaxy Z Fold8 के 512GB मॉडल की कीमत 1,99,999 रुपये और 1TB मॉडल की कीमत 2,39,999 रुपये है। वहीं, Galaxy Z Fold8 Ultra के 512GB स्टोरेज की कीमत 2,19,999 रुपये और 1TB मॉडल की कीमत 2,59,999 रुपये है।

Samsung का नया Galaxy Forever EMI प्लान महंगे फोल्डेबल फोन की मंथली किस्त कम करता है, लेकिन डिवाइस को अपने पास रखने की स्थिति में 40 प्रतिशत की बकाया राशि का भुगतान करना होगा। इसलिए आप सोच समझ कर फोन लेने का निर्णय लें। हमने आपको प्लान की सभी बातें बता दी हैं। उम्मीद करते हैं जानकारी आपके काम आएगी। टेक से जुड़ी और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।



The post Samsung Galaxy Z Fold 8 और Fold 8 Ultra पर मिलेगा नया EMI प्लान, 25% कम होगी मंथली किस्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold8-fold8-ultra-galaxy-forever-plan-25-percent-lower-emi/feed/ 0
7200mAh बैटरी वाले vivo 5G फोन पर आया डिस्काउंट! सभी वेरिएंट्स पर पाएं 1500 की छूट https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-5g-phone-with-discount-offer-vivo-y31t-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-5g-phone-with-discount-offer-vivo-y31t-5g/#respond Thu, 17 Sep 2026 09:56:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204392 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो ने पिछले महीने इंडिया में अपनी ‘वाई सीरीज’ के तहत नया स्मार्टफोन vivo Y31t 5G लॉन्च किया था। यह बड़ी 7200mAh battery वाला फोन है जो Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 50MP कैमरा की ताकत से लैस होकर आया था। अब इस मोबाइल फोन पर कंपनी पूरे 1500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे […]

The post 7200mAh बैटरी वाले vivo 5G फोन पर आया डिस्काउंट! सभी वेरिएंट्स पर पाएं 1500 की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने पिछले महीने इंडिया में अपनी ‘वाई सीरीज’ के तहत नया स्मार्टफोन vivo Y31t 5G लॉन्च किया था। यह बड़ी 7200mAh battery वाला फोन है जो Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 50MP कैमरा की ताकत से लैस होकर आया था। अब इस मोबाइल फोन पर कंपनी पूरे 1500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस नए वीवो 5जी फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं।

vivo Y31t 5G प्राइस

वीवो वाई31टी 5जी फोन इंडियन मार्केट में दो रैम वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। सबसे पहले कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 25,999 रुपये है। वहीं मोबाइल का दूसरा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसका रेट 29,999 रुपये है। यह मोबाइल Crimson Red, Seashore Green और Golden Mist कलर में सल के लिए उपलब्ध है जिसके ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स और ऑफलाइन रिटोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

vivo 5G फोन पर डिस्काउंट

इस वक्त वीवो वाई31टी 5जी फोन पूरे 1500 रुपये की छूट मिल रही है जिसका फायदा कंपनी वेबसाइट सहित अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी उठाया जा सकता है। यह छूट बैंक ऑफर के तहत दी जा रही है। वीवो डॉट इन या फ्लिपकार्ट से फोन खरीदने वक्त HDFC, SBI और Axis क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। वहीं अमेजन से फोन खरीदने वाले ग्राहका यदि ICICI, HDFC और Axis क्रेडिट कार्ड से पेंमेंट करेंगे तो इस वीवो के 5जी फोन पर 1500 रुपये की छूट मिलेगी।

vivo Y31t 5G स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई31टी की सबसे बड़ी खूबी इस मोबाइल की तगड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए यह वीवो 5जी फोन 7200mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। वीवो वाई31टी 5जी फोन को एसजीस सर्टिफाइड 5-Star Drop Resistance बॉडी पर लाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।

vivo Y31t 5G फोन में 1608 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले लगी है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1250nits हाई ब्राइटनेस मिलती है। फोन डिस्प्ले लो ब्लू लाइट, डीसी डिमिंग और आई प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस किया है जिसके चलते लंबे समय तक मोबाइल चलाने पर भी आंखों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। वहीं फोन moisture detection और 1-Tap Water Ejection जैसे फीचर भी मौजूद हैं।

वीवो वाई31टी 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग लिए इस vivo 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.95गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए वीवो वाई31टी Adreno 613 जीपीयू सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए vivo Y31t 5G फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल एआई कैमरा दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह vivo 5G फोन एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

The post 7200mAh बैटरी वाले vivo 5G फोन पर आया डिस्काउंट! सभी वेरिएंट्स पर पाएं 1500 की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-5g-phone-with-discount-offer-vivo-y31t-5g/feed/ 0
9000mAh बैटरी वाले 5G फोन पर 3000 की छूट! जानें कैसे, कहां से और कितने में मिलेगा सस्ता Redmi Note 17 Pro https://www.91mobiles.com/hindi/9000-mah-battery-5g-phone-redmi-note-17-pro-sale-in-india-with-rs-3000-discount-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/9000-mah-battery-5g-phone-redmi-note-17-pro-sale-in-india-with-rs-3000-discount-offer/#respond Thu, 17 Sep 2026 03:17:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204354 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रेडमी ने बीते दिनों इंडिया में अपनी नोट सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए मोबाइल फोन Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च किए थे। इन्हीं में से एक रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन आज से भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी इस बड़ी […]

The post 9000mAh बैटरी वाले 5G फोन पर 3000 की छूट! जानें कैसे, कहां से और कितने में मिलेगा सस्ता Redmi Note 17 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रेडमी ने बीते दिनों इंडिया में अपनी नोट सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए मोबाइल फोन Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च किए थे। इन्हीं में से एक रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन आज से भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी इस बड़ी बैटरी वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन पर पूरे 3000 रुपये की छूट भी दे रही है। Redmi Note 17 Pro 5G फोन डिस्काउंट के साथ कैसे, कहां से और कितने रुपये में मिलेगा, इसकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 17 Pro 5G प्राइस

रेडमी नोट 17 प्रो 8GB RAM वाला 5G फोन है जो इंडिया में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 128GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 36,999 रुपये है। वहीं 256GB मेमोरी वाले फोन का रेट 39,999 रुपये है। इस फोन को कंपनी वेबसाइट, अमेजन और रिटेल स्टोर्स पर से Cloud Blue, Purple Vibe और Stealth Black कलर में खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 17 Pro 5G ऑफर

इस रेडमी 5जी फोन पर कंपनी 3 हजार रुपये का डिस्कांउट ऑफर लेकर आई है जो दोनों मेमोरी वेरिएंट्स पर मिलेगा। 3000 रुपये की छूट के साथ 128जीबी वेरिएंट को 33,999 रुपये में और 256जीबी वेरिएंट को 36,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यानी स्कीम में 128GB के रेट पर ही 256GB मेमोरी वाला फोन पाया जा सकता है। यह 3,000 रुपये का डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत दिया जा रहा है जो Axis, Kotak और SBI Card पर प्राप्त होगा।

रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन पर कंपनी 2 साल की वारंटी भी फ्री में देगी। वहीं यह स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को 1 साल की स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी मुफ्त में मिलेगी। कंपनी वेबसाइट से यह फोन खरीदने वाले लोगों को 3 महीने का YouTube Premium Lite सब्सक्रिप्शन और 200GB क्लाउड स्टोरेज वाला Google One प्लान 6 महीने के लिए मुफ्त मिलेगा।

Redmi Note 17 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 17 प्रो की सबसे बड़ी खूबी इसमें दी गई 9000mAh battery है। ब्रांड का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद इस फोन में लगातार 3 दिन तक काम किया जा सकता है, यह स्वीच ऑफ नहीं होगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह रेडमी फोन 22.5W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिसके चलते इस रेडमी फोन से दूसरे मोबाइल भी चार्ज किए जा सकते हैं।

Redmi Note 17 Pro 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं फोन की 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत दी जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi Note 17 Pro 5G फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Redmi Note 17 Pro 5G फोन में 2772 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह Flat AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। ज्यादा देन फोन चलाने पर आंखों को नुकसान से बचाने के लिए इसे लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। बताते चलें कि इसे फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग प्राप्त है जिसके चलते यह पानी में गिरने पर भी खराब नहीं होगा।

The post 9000mAh बैटरी वाले 5G फोन पर 3000 की छूट! जानें कैसे, कहां से और कितने में मिलेगा सस्ता Redmi Note 17 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/9000-mah-battery-5g-phone-redmi-note-17-pro-sale-in-india-with-rs-3000-discount-offer/feed/ 0
8000mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट! सस्ते रेट पर बिक रहा यह 144Hz डिस्प्ले वाला मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/8000mah-battery-5g-phone-with-discount-offer-in-india-realme-narzo-100x-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/8000mah-battery-5g-phone-with-discount-offer-in-india-realme-narzo-100x-5g/#respond Wed, 16 Sep 2026 10:30:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204320 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

बड़ी बैटरी वाला फोन परचेज करने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए एक लेटेस्ट मोबाइल पर डिस्काउंट आया है। दो महीने पहले 15 जुलाई को इंडिया में realme Narzo 100x 5G फोन लॉन्च हुआ था। अब इसी मोबाइल को कंपनी 1500 रुपये की छूट के साथ बेच रही है। रियलमी नारज़ो 100एक्स में तगड़ी […]

The post 8000mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट! सस्ते रेट पर बिक रहा यह 144Hz डिस्प्ले वाला मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बड़ी बैटरी वाला फोन परचेज करने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए एक लेटेस्ट मोबाइल पर डिस्काउंट आया है। दो महीने पहले 15 जुलाई को इंडिया में realme Narzo 100x 5G फोन लॉन्च हुआ था। अब इसी मोबाइल को कंपनी 1500 रुपये की छूट के साथ बेच रही है। रियलमी नारज़ो 100एक्स में तगड़ी 8000mAh बैटरी के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 50MP कैमरा लगा है जिसपर मिल रहे ऑफर की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

8000mAh बैटरी वाले फोन पर डिस्काउंट

realme Narzo 100x 5G फोन का प्राइस 22,499 रुपये है। यह मोबाइल के बेस वेरिएंट की कीमत है जिसमें 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है। वहीं स्मार्टफोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस 25,499 रुपये है। इन दोनों वेरिएंट्स को 1500 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है जिसके फोन का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 20,999 रुपये पड़ेगा।

रियलमी नारज़ो 100एक्स 5जी फोन पर यह डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत दिया जा रहा है जिसका फायदा शॉपिंग साइट अमेजन पर उठाया जा सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की लिस्ट में HSBC, J&K, DBS, Indian Bank, PNB, IDFC और Kotak Bank शामिल हैं जिनके क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट मिलेगा। वहीं सबसे ज्यादा यानी फोन पर 1500 रुपये की छूट डीएसबी बैंक कार्ड पर दी जा रही है। डिस्काउंट के साथ सस्ता फोन खरीदने या डील की डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक) करें।

realme Narzo 100x स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी नारज़ो 100एक्स 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित realme UI 7.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 6एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5300mm Airflow Vapor चैंबर मौजूद है।

realme Narzo 100x 5G फोन 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइन वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन को वेट हैंड टच टेक्नोलॉजी से लैस किया है जिसके चलते गीले हाथों से भी फोन चलाया जा सकता है। मिलिट्री ग्रेड बॉडी जहां इसे ड्रॉप रेजिस्टेंट बनाती है वहीं डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP65 रेटिंग भी मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए रियलमी नारज़ो 100एक्स 5जी फोन में 8000mAh बैटरी दी गई है जो इसकी सबसे बड़ी ताकत है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद इसमें 12 घंटे तक BGMI खेला जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह रियलमी 5जी फोन Reverse चार्जिंग तकनीक से लैस है जिसके चलते Narzo 100x से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी नारज़ो 100एक्स 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ सेकेंडरी एआई लेंस भी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में AI Pulse Light लगाई गई जो नोटिफिकेशन्स इत्यादि पर 9 तरह के कलर्स में चकमती है। बताते चलें कि इस नए 5जी फोन में Gemini Live और फोटो एडिटिंग जैसे एआई फीचर्स भी मिलते हैं।

The post 8000mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट! सस्ते रेट पर बिक रहा यह 144Hz डिस्प्ले वाला मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8000mah-battery-5g-phone-with-discount-offer-in-india-realme-narzo-100x-5g/feed/ 0
vivo 5G फोन पर 3000 का डिस्काउंट! मिलेगी 3D Curved AMOLED डिस्प्ले, 32MP Selfie कैमरा और 7050mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/3000-discount-on-vivo-5g-phone-vivo-s2/ https://www.91mobiles.com/hindi/3000-discount-on-vivo-5g-phone-vivo-s2/#respond Tue, 15 Sep 2026 12:38:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204238 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो ने पिछले महीने इंडिया में 8GB RAM वाला 5G फोन vivo S2 लॉन्च किया था। यह मोबाइल स्टाइलिश 3D Curved AMOLED स्क्रीन पर लाया गया था जिसमें ताकतवर 7050mAh battery लगाई गई है। फोटोग्राफी के लिए यह वीवो 5जी फोन 50MP बैक और 32MP सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। इस नए 5जी फोन को […]

The post vivo 5G फोन पर 3000 का डिस्काउंट! मिलेगी 3D Curved AMOLED डिस्प्ले, 32MP Selfie कैमरा और 7050mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने पिछले महीने इंडिया में 8GB RAM वाला 5G फोन vivo S2 लॉन्च किया था। यह मोबाइल स्टाइलिश 3D Curved AMOLED स्क्रीन पर लाया गया था जिसमें ताकतवर 7050mAh battery लगाई गई है। फोटोग्राफी के लिए यह वीवो 5जी फोन 50MP बैक और 32MP सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। इस नए 5जी फोन को इन दिनों 3000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। सस्ता वीवो 5जी फोन कैसे और कहां से मिलेगा, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

vivo S2 प्राइस

वीवो एस2 5जी फोन भारतीय बाजार में दो मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 39,999 रुपये है। वहीं मोबाइल का टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 44,999 रुपये है। यह वीवो 5जी फोन Silk White, Sapphire Blue और Regal Bronze कलर में खरीदा जा सकता है।

vivo S2 ऑफर

वीवो एस2 5जी फोन को कंपनी पूरे 3000 रुपये की छूट के साथ बेच रही है। इस डिस्काउंट के साथ vivo S2 को 36,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर परचेज किया जा सकता है। वहीं डिस्काउंट के बाद यह 256जीबी मेमोरी वाला फोन 41,999 रुपये का पड़ेगा। vivo S2 को डिस्काउंट के साथ कंपनी वेबसाइट और शॉपिंग साइट अमेजन से खरीदा जा सकता है।

यह 3000 रुपये का डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत दिया जा रहा है जो EMI पर फोन खरीदने वाले ग्राहकों को मिलेगा। कंपनी वेबसाइट से फोन खरीदते वक्त HDFC, SBI, Axis Bank कार्ड पर बेनिफिट मिलेगा। वहीं अमेजन से शॉपिंग करने पर डिस्काउंट पाने के लिए Axis, HDFC और ICICI कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। अगर आप एक बार में ही फुल पेमेंट करके यह वीवो 5जी फोन परचेज करेंगे तो ब्रांड की ओर से 1500 रुपये की छूट दी जाएगी।

vivo S2 स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एस2 5जी फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह 3D Curved AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000nits पीक ब्राइटनेस और HDR10 आउटपुट प्राप्त होता है। इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगाया गया है। वहीं ज्यादा देर फोन चलाने पर आंखो को नुकसान ना हो इसके लिए फोन स्क्रीन को SGS Low Blue Light और Low Flicker सर्टिफिकेशन दिया गया है।

vivo S2 5G फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस वीवो 5जी फोन का AnTuTu Score 9,56,029 आ चुका है। वहीं हैवी टास्क के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 23,000mm smart cooling area दिया गया है।

वीवो एस2 5जी में कंपनी ने LPDDR4X RAM लगाई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है। यह वीवो स्मार्टफोन Extended RAM तकनीक से लैस है। इस टेक्नोलॉजी के चलते फोन की की 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर vivo S2 को 16GB RAM की ताकत (8जीबी+8जीबी) दी जा सकती है। वहीं डाटा ट्रांसफर के लिए इसमें UFS 3.1 Storage तकनीक दी गई है। बताते चलें कि वीवो इस फोन में 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।

पावर बैकअप के लिए वीवो एस2 5जी फोन तगड़ी 7050mAh बैटरी सपोर्ट करता है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 14 घंटे 57 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। कंपनी ने इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। ग्राहकों को इस फोन में Smart Charging Protection और Bypass Charging जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

फोटोग्राफी के लिए vivo S2 5G फोन में डुअल रियर कैमरा लगा है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो Sony IMX852 सेंसर है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया वीवो 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

The post vivo 5G फोन पर 3000 का डिस्काउंट! मिलेगी 3D Curved AMOLED डिस्प्ले, 32MP Selfie कैमरा और 7050mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/3000-discount-on-vivo-5g-phone-vivo-s2/feed/ 0