
सैमसंग ने पिछले साल Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया था जो 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। यह फ्लैगशिप प्रीमियम स्मार्टफोन Exynos 2400 प्रोसेसर, 2X Dynamic AMOLED डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा पर पेश हुआ था। इन दिनों एक ओर जहां लगातार मोबाइल फोंस के प्राइस बढ़ रहे हैं, वहीं सैमसंग ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए इस स्मार्टफोन को 40 हजार रुपये से भी कम रेट पर खरीदने का मौका दे दिया है।
Samsung स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई 5जी फोन 8GB RAM + 128GB Storage के साथ शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 44,999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है। यह कीमत लॉन्च प्राइस की तुलना में 15,000 रुपये कम है। Galaxy S25 FE को कोई भी ग्राहक 44,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकता है। वहीं अगर आप SBI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 5,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। इस छूट के बाद Samsung Galaxy S25 FE 39,999 रुपये का पड़ेगा। इस लिंक पर क्लिक करके आप डील डिटेल देख सकते हैं और सस्ता फोन खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 FE स्पेसिफिकेशन्स
इस सैमसंग स्मार्टफोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। गैलेक्सी एस25 एफई को Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले पर बनाया गया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster का सपोर्ट मिलता है। वहीं स्क्रीन को स्क्रैच इत्यादि से बचाने के लिए ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है। यह मोबाइल मजबूत Armor Aluminum फ्रेम पर बना है और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।
Samsung Galaxy S25 FE 5G फोन कंपनी के ही Exynos 2400 चिपसेट पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डेका-कोर प्रोसेसर है जो 1.95गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह सैमसंग 5जी फोन एंड्रॉयड आधारित One UI 8 पर काम करता है जिसमें 7 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो FOV 123˚ वाले 12 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 3x Optical Zoom वाले 8 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी एस25 एफई 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy S25 FE 5G फोन में 4900mAh बैटरी लगाई गई है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड को देखते हुए यह यकिनन छोटी लग सकती है। हालांकि सैमसंग ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ यह लंबा बैकअप देने की क्षमता रखती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में फास्ट वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर तकनीक भी मिलती है।











