
टेक ब्रांड टेक्नो ने मार्च महीने में 20 हजार से कम का 5जी फोन Tecno Spark 50 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 6500mAh Battery, मिलिट्री ग्रेड बॉडी और 120Hz Smooth Display से लैस होकर आया था। बीते दिनों प्राइस हाइक की मार इस सस्ते 5जी फोन पर भी पड़ी थी जिसके बाद मोबाइल का रेट 19,999 रुपये हो गया था। लेकिन अब इसी 5जी फोन को 16,799 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदने का मौका मिल रहा है।
Tecno Spark 50 5G प्राइस और ऑफर
टेक्नो स्पार्क 50 5जी फोन का सेलिंग प्राइस 19,999 रुपये है। यह मोबाइल के 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट है। यही मोबाइल वेरिएंट शॉपिंग साइट अमेजन पर 17,799 रुपये में सेल के लिए लिस्ट किया गया है। यानी कोई भी ग्राहक इस 5जी फोन को 2200 रुपये सस्ते रेट पर खरीद सकता है। यह एक तरह का फ्लैट डिस्काउंट है जिसके लिए किसी कूपन या बैंक कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सस्ते 5जी फोन पर 2200 रुपये की छूट के साथ ही कंपनी Tecno Spark 50 5G पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। यह फायदा Indusind Credit Card पर मिलेगा। इस बैंक कार्ड से ईएमआई बनवाने पर एक हजार का एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलेगा जिसके बाद टेक्नो स्पार्क 50 का इफेक्टिव प्राइस 16,799 रुपये पड़ेगा। देखा जाए तो फोन पर कुल 3200 रुपये का ऑफ मिल रहा है। इस फोन डील का फायदा उठाने और 20 हजार से कम का 5जी फोन सस्ते रेट पर खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें।
Tecno Spark 50 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो स्पार्क 50 5जी फोन में 720 x 1560 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली आइपीएस एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 560nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए इसपर ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है।
Tecno Spark 50 5G फोन एंड्रॉयड आधारित HiOS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Mediatek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G57 जीपीयू मौजूद है।
यह टेक्नो 5जी फोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। यह तकनीक मोबाइल की 4जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM की ताकत देती है। मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने के लिए इसमें LPDDR4x RAM लगाई गई है। वहीं फोन में 2TB का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Tecno Spark 50 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.85 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 50 5जी फोन में तगड़ी 6500mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह मोबाइल MIL-STD 810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। वहीं डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। मोबाइल में Wi-Fi, Bluetooth 5.4, OTG और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मौजूद हैं।












