
शुक्रवार यानी 6 अक्टूबर को धनतेरस है। अगर ऐसे में आप दिवाली पर 43 इंच का Smart TV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो KODAK Special Edition 43SE5004BL आपके लिए एक बढ़िया बजट विकल्प हो सकता है। अच्छी बात यह है कि आप Flipkart पर चल रहे सेल में इसे 14,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि कोडेक के इस 43 इंच FHD LED Smart TV की कीमत अभी फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये है, जबकि इसकी लिस्टेड कीमत 20,999 रुपये है। टीवी में 30W साउंड आउटपुट, बेजल-लेस डिजाइन और Linux आधारित स्मार्ट टीवी फीचर्स हैं। आइए जानते हैं इस टीवी पर मिलने वाली डील के बारे मेंः
KODAK Special Edition 43 इंच FHD LED Smart TV की फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड कीमत 20,999 रुपये है, लेकिन अभी यह 15,999 रुपये में मिल रहा है। इस तरह ग्राहकों को 5,000 की सीधी छूट मिल रही है। इसके अलावा, SBI क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये और SBI डेबिट कार्ड पर 1,750 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,275 और Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,750 रुपये तक की छूट का विकल्प भी दिया गया है। इन ऑफर्स के आधार पर देखें, तो SBI क्रेडिट कार्ड की 2,000 रुपये की छूट के बाद टीवी की प्रभावी कीमत 13,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा, पुराने टीवी के एक्सचेंज पर 4,150 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है।
KODAK के इस टीवी के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 43 इंच की HD LED स्क्रीन के साथ 1920 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इसमें DLED डिस्प्ले तकनीक और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी ब्राइटनेस 400 निट्स है। टीवी का रिफ्रेश रेट 60Hz और रिस्पॉन्स टाइम 6ms है। इसका बेजल-लेस डिजाइन स्क्रीन को ज्यादा बड़ा दिखाने में मदद करता है। ऑडियो को देखें, तो टीवी में दो बॉक्स स्पीकर दिए गए हैं, जो कुल 30W का साउंड आउटपुट देते हैं। इसमें DTS TruSurround साउंड टेक्नोलॉजी और Dolby Digital Plus डिजिटल ऑडियो आउटपुट सपोर्ट मिलता है, जिससे फिल्में, टीवी शो और दूसरे मनोरंजन कंटेंट देखने के दौरान इसका साउंड आउटपुट उपयोगी हो सकता है।
यह KODAK Smart TV Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Prime Video, YouTube और Sony LIV जैसे ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है। टीवी में 512MB रैम और 4GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, बिल्ट-इन Wi-Fi, स्क्रीन मिररिंग, गेम मोड और ऑटो पावर ऑफ जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें Amlogic प्रोसेसर और Mali G31 ग्राफिक्स प्रोसेसर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में दो HDMI और दो USB पोर्ट हैं। इसके जरिए सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और पेन ड्राइव जैसे डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं। वहीं टीवी के साथ रिमोट, पावर कॉर्ड, यूजर मैनुअल और टेबलटॉप स्टैंड मिलते हैं। बॉक्स में वॉल माउंट भी शामिल है।
कुल मिलाकर देखें, तो 13,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर KODAK का यह 43 इंच टीवी उन लोगों के लिए विकल्प हो सकता है, जिन्हें कम बजट में बड़ी स्क्रीन और FHD रिजॉल्यूशन वाला टीवी चाहते हैं। इसमें 30W साउंड, बेजल-लेस डिजाइन और Prime Video व YouTube जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।










