Xiaomi फोन की वीडियो लॉन्च से पहले ही कर दी लीक, चीनी कंपनी ने ठोक दिया 1 करोड़ रुपये का जुर्माना

इस व्यक्ति ने Xiaomi Mi 10 Ultra स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही इस फोन की वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। वीडियो के लाईव हो जाने के बाद शाओमी को कड़े कदम उठाने पड़े जिसके बाद अब ब्लॉगर को 1 मिलियन चीनी युआन यानी भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 1,14,00,000 रुपये की रकम बतौर जुर्माना शाओमी को चुकानी पड़ेगी।

Join Us icon

Xiaomi हो या Samsung, Realme हो या Reliance Jio सभी तरह की टेक कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट्स व डिवाईसेज़ को तब तक लोगों की नज़रों से छिपाकर रखती है जब तक की वह डिवाईस ऑफिशियली लॉन्च न कर दिया जाए। इंडियन ब्रांड हो या चाइनीज़ कंपनी Apple से लेकर OPPO, Vivo और OnePlus, POCO तक सभी चाहते हैं कि उनका फ्यूचर प्लान लीक न हो और खुफिया ही बना रहे हैं। इन कंपनियों की कई कोशिशें के बावजूद कहीं न कहीं से स्मार्टफोन डिटेल लीक हो ही जाती है। ऐसे ही लीक्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है कि चीनी ब्रांड Xiaomi ने Mi 10 Ultra Phone की वीडियो लॉन्च से पहले पब्लिश करने वाले एक टेक ब्लॉगर पर 1 million yuan यानी तकरीबन 1.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया है।

चीनी मोबाइल कंपनी द्वारा लगाए गए इस भारी भरकम जुर्माने की चर्चा पूरे टेक जगत में हो रही है। यह मामला चीन का है जिसकी जानकारी हमें गिज़चाइना वेबसाइट के जरिये प्राप्त हुई है। वेबसाइट के रिपोर्ट के अनुसार Gu Xuyang नाम का एक टेक ब्लॉगर Beautiful Technology नाम की वेबसाइट चलाता है और इस व्यक्ति ने Xiaomi Mi 10 Ultra स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही इस फोन की वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। इस वीडियो के लाईव हो जाने के बाद शाओमी को कड़े कदम उठाने पड़े जिसके बाद अब ब्लॉगर को 1 मिलियन चीनी युआन यानी भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 1,14,00,000 रुपये की रकम बतौर जुर्माना शाओमी को चुकानी पड़ेगी।

यह है जुर्माने की वजह

प्राप्त जानकारी अनुसार यह माजरा पिछले साल के अगस्त महीने का है। उस वक्त चीन में Xiaomi Mi 10 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च नहीं हुआ था। फोन के रिव्यू वर्क के लिए यह डिवाईस कुछ ब्लॉगर्स को पहले से ही दे दिया गया था, ताकी फोन अनाउंस होते ही उसका रिव्यू शेयर किया जा सके। मी 10 अल्ट्रा के लिए Gu Xuyang और Xiaomi के बीच भी करार हुआ था लेकिन एक गलती की वजह से ब्लॉगर द्वारा बनाई गई फोन की वीडियो डिवाईस लॉन्च होने से पहले ही इंटरनेट पर शेयर हो गई।

करार तोड़ने के जुर्म में China International Economic and Trade Arbitration Commission ने ब्लॉगर पर गोपनीयता भंग करने का आरोप लगाया है और इस एवज में ब्लॉगर को कहा गया है कि उसे Xiaomi कंपनी को 1 million yuan (तकरीबन 1.14 करोड़) बतौर जुर्माना चुकाना पड़ेगा। यह जुर्माना ब्लॉगर को महज़ 30 दिन में चुकाना होगा। सिर्फ इतना ही नहीं इस मोटी रकम के अलावा Gu Xuyang को एक पत्र लिखकर शाओमी से माफी मांगने के लिए भी कहा गया है। यह भी पढ़ें : क्या हो जब एक ही घर में छिड़ जाए 5G की जंग, Realme Narzo 30 5G vs Realme 8 5G, देखें कौन बनेगा विजेता

छोटी सी गलती पड़ गई भारी

1 करोड़ रुपये से भी बड़ी रकम का जुर्माना यकीनन किसी को भी पूरी तरह हिलाकर रख देगा। लेकिन इस बड़े जुर्माने की वजह आपको और भी हैरान कर देगी। ब्लॉगर Gu Xuyang ने पत्र लिखकर बताया है कि यह वीडियो गलती से इंटरनेट पर अपलोड हुई थी, लेकिन यह गलती उससे नहीं बल्कि उसकी मॉं से हुई थी। ब्लॉगर के अनुसार वह अपना लैपटॉप खुला छोड़कर घर से बाहर चला गया था और उसके पीछे से उसकी मॉं ने गलती से उस वीडियो को इंटरनेट पर लाईव कर दिया।

Chinese Blogger to Pay Xiaomi 1 million yuan for Leaking MI 10 ULTRA Video before Official Launch

यह वाकया रोचक और हैरान कर देने वाला तो है ही वहीं साथ-साथ हर उस व्यक्ति के लिए भी चेतावनी है जो इन दिनों Work From Home कर रहे हैं। ज़रा संभल कर काम कीजिए कहीं न्यूज़ में अगला नाम आपका ही ना आ जाए।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here