CMF Phone 2 Pro हुआ इंडिया में लॉन्च, देखें इस अनोखे डिजाइन वाले फोन का रेट और स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/CMF-Phone-2-Pro-Price.jpg

Nothing के सब-ब्रांड CMF ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन CMF Phone 2 Pro लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में लेटेस्ट Android 15 बेस्ड Nothing OS 3.2 दिया गया है और कंपनी तीन साल तक एंड्रॉयड अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रही है।

CMF Phone 2 Pro प्राइस

कंपनी ने CMF Phone 2 Pro को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है। बेस वेरिएंट 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जबकि दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज का है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

CMF Phone 2 Pro स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

CMF Phone 2 Pro में 6.77 इंच का फुल एचडी+ फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो Panda Glass प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह डिस्प्ले 120हर्ट्ज़ एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। फोन का पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाता है, जिससे यह धूप में भी बेहतरीन विजिबिलिटी ऑफर करता है। डिस्प्ले HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ 10-बिट कलर डेप्थ और 2160Hz PWM डिमिंग भी सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस

फोन में पावर के लिए मीडियाटेक डाइमेनसिटी 7300 प्रो चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। इसमें 8 कोर का CPU है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.5GHz तक जाती है। परफॉर्मेंस को स्मूद बनाने के लिए Nothing OS 3.2 का सपोर्ट दिया गया है, जो Android 15 पर आधारित है।

कैमरा

CMF Phone 2 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (f/1.88 अपर्चर, EIS, PDAF) दिया गया है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल टेलीस्कोप लेंस (f/1.85 अपर्चर, 2x ऑप्टिकल जूम और 20x डिजिटल जूम) और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर (119.5° FOV) मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा (f/2.45 अपर्चर) दिया गया है।

यह सीएमएफ फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30FPS पर और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60FPS पर सपोर्ट करता है। साथ ही EIS स्टेबिलाइजेशन, Ultra XDR, Portrait Optimiser और Night Mode जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

बैटरी

फोन में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा 5वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी इसमें दिया गया है। लंबे बैकअप के साथ यूजर्स को फास्ट चार्जिंग का भी फायदा मिलेगा। 91मोबाइल्स द्वारा की गई टेस्टिंग में इस फोन का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 12 घंटे 38 मिनट का रहा। वहीं चार्जिंग टेस्ट के दौरान इसे 20 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 59 मिनट का समय लगा।

फीचर्स

CMF Phone 2 Pro में IP54 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस मिलती है। सिक्योरिटी के लिए अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए 150% अल्ट्रा वॉल्यूम स्पीकर और दो हाई-डेफिनिशन माइक्रोफोन भी मौजूद हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G डुअल मोड (NSA और SA) सपोर्ट है और मल्टीपल 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 जैसी लेटेस्ट कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी दी गई है।