
काउंटरपॉइंट रिसर्च ने अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार साल 2019 में भारतीय बाजार में प्रीमियम सेगमेंट में 29 प्रतिशत की इयर ऑन इयर ग्रोथ दर्ज की गई। इसमें वनप्लस के शिपमेंट में 28 प्रतिशत इयर ऑन इयर की ग्रोथ देखी गई है। इस तरह से कहा जा सकता है कि इंडिया के स्मार्टफेन मार्केट के प्रीमियम सेगमेंट पर वनप्लस का जलवा रहा।
इतना ही नहीं रिपोर्ट के अनुसार 2019 में आईफोन XR अल्ट्रा प्रीमियम सेगमेंट का बेस्टसेलिंग स्मार्टफोन रहा। कंपनी ने इस डिवाइस को साल 2018 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद इसे भारत में खूब पसंद किया गया। इस रिपोर्ट से साफ हो गया है कि आज भी भारतीय में ग्राहकों द्वारा इस फोन को पसंद किया जा रहा है।

इसके अलावा सैमसंग दूसरे स्थान पर कब्जा किया है। हालांकि, कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट शिपमेंट में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। अभी भी बाजार का 26 प्रतिशत रखने में कामयाब रहा। इसके अलावा थर्ड प्लेस पर Apple रहा। इंडिया में एप्पल का मार्केट शेयर 25 प्रतिशत रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में एक दूसरी रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके अनुसार भारत में अब 50 करोड़ से ज्यादा लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह साल 2018 के मुकाबले 15 फीसदी की बढ़ोतरी है। रिसर्च फर्म techARC ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2019 तक इंडियन मार्केट में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या 502.2 मिलियन (50.22 करोड़) पहुंच चुकी है। इसके अलावा साल 2019 में स्मार्टफोन बिक्री के मामले में सैमसंग टॉप पर रहा है।
सैमसंग का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 34 फीसदी रहा। इसके अलावा दूसरे नंबर पर शाओमी 20 फीसदी के साथ और वीवो तीसरे नंबर पर 9 फीसदी के साथ पहुंचा techARC के फाउंडर और चीफ ऐनालिस्ट फैजल कउसा के अनुसार ‘पिछले कुछ सालों से फीचर फोन यूजर्स कम संख्या में स्मार्टफोन की तरफ पहुंच रहे थे। वहीं, इस बार स्मार्टफोन की तरफ ज्यादा ग्राहक पहुंचे हैं।
इसी रिपोर्ट के अनुसार इंडिया में ज्यादातर यूजर्स अपना पहला स्मार्टफोन बेसिक सेग्मेंट (5001 से 10,000 रुपये तक) में खरीदना पसंद करते हैं। 2019 में कंपनियों के यूजर बेस की बात करें तो रियलमी के यूजर बेस में 49 फीसदी, वीवो के यूजर बेस में 44 फीसदी और वनप्लस के यूजर बेस में 41 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।


















