5500mAh Battery वाला Vivo का फोन हुआ 2 हजार रुपये सस्ता, जल्दी करें कहीं निकल न जाए मौका

Join Us icon

अगर आप 20 से 25 हजार रुपये के बजट में एक दमदार 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो Vivo T3 Pro 5G एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। दरअसल, इस डिवाइस को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट की मंथ एंड मोबाइल फेस्टिवल सेल में जबरदस्त छूट के साथ सेल किया जा। हा है। आपको बता दें कि फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का लॉन्च प्राइस प्राइस ₹24,999 रुपये था, लेकिन सेल में आप इसे सीधा ₹2,000 फ्लैट डिस्काउंट और ₹2,000 बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आइए आगे आपको इस फोन पर मिलने वाली पूरी डील की जानकारी देते हैं।

Vivo T3 Pro मिल रहा सस्ता

  • Vivo T3 Pro को कंपनी ने दो वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज में पेश किया था। इसकी कीमत क्रमश: ₹24,999 व ₹26,999 है।
  • लेकिन, फ्लिपकार्ट पर इस समय 8जीबी/128जीबी वेरिएंट को ₹22,999 रुपये व 8जीबी/256जीबी वेरिएंट ₹24,999 में सेल किया जा रहा है।
  • इसके अलावा फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने वाले यूजर्स को 5 पर्सेंट का कैशबैक मिलेगा।
  • एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन की कीमत को 22,400 रुपये तक कम कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
  • आपको बता दें कि फोन के दोनों वेरिएंट कंपनी की साइट और अमेजन इंडिया पर भी क्रमश: ₹24,999 व ₹26,999 में सेल किए जा रहे हैं।

Vivo T3 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : वीवो टी3 प्रो 5जी फोन 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह 3डी कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिलती है।

प्रोसेसर : एंड्रॉइड 14 आधारित फनटच ओएस 14 पर काम करता है जो 2 साल की ओएस अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी पैच अपडेट के साथ आया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है तथा ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 720 जीपीयू मौजूद है। इसमें 8GB एक्सटेंडेड रैम भी मिलती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Vivo T3 Pro 5G ​डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर OIS तकनीक से लैस 50MP Sony IMX882 मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है तथा इसे चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। 91मोबाइल्स की ​टेस्टिंग में यह 15 घंटे और 52 मिनट का PC mark battery स्कोर ​अचीव कर चुका है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here