फ्री का मजा न बन जाए सजा, इन मैसेज को गलती से भी न करें ओपन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/04/Fake-msg....jpeg

WhatsApp पर आज कल एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें Amazon Prime video और Netflix जैसी वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स पर फ्री एक्सेस की पेशकश का दावा किया जा रहा है। लेकिन, इस मैसेज से आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कहीं फ्री का मजा आपके लिए सजा न बन जाए। दरअसल, इस प्रकार के लिंक फर्जी हैं जो तेजी से व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे हैं। वहीं, कुछ लोग बिना सोचे समझे इन लिंक पर क्लिक भी कर देते हैं और इस मैसेज को आगे दूसरे लोगों को भेज देते हैं। आपको एक बात ध्यान रखनी होगी कि इस प्रकार के मैसेज में मौजूद लिंक आपका बैंकिंग डिटेल समेत कई डाटा चुराने का काम करता है। सिर्फ लिंक पर क्लिक करते ही आप हैकर्स के निशाने पर आ जाते हैं और और जब तक आप कुछ समय पाते हैं तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इस प्रकार के मामलों को देखते हुए इस प्रकार के लिंक से सावधान रहने के लिए Delhi Police Cybercrime ने अलर्ट जारी किया है।

क्या है अलर्ट

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने ट्वीट में पुलिस ने इंटरनेट यूजर्स से कहा कि उन्हें इस प्रकार के लिंक पर क्लिक नहीं करना है और साथ ही साथ इन्हें व्हाट्सएप पर एक दूसरे के साथ शेयर भी नहीं करना है। इसमें बताया गया है कि ऐसे लिंक को कई एंटीवायरस इंजन द्वारा फर्जी मैसेज के साथ पर बताया गया है और ब्लॉक किया गया है।

DCP साइबर क्राइम के ट्वीट में कहा गया कि ‘ऐसे मैसेज में URL या लिंक होते हैं, जिनको कई एंटीवायरस इंजन द्वारा धोखाधड़ी के लिए दिखाया गया है। लिंक को ब्लॉक कर दिया गया है। सावधान रहे और ऐसे लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना और आगे किसी को ऐसे मैसेज भेजने से बचें।

 

वायरल मैसेज की पहचान

फ्री का लालच पड़ न जाए भारी

ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूजर्स को यह सलाह दी जाती है कि इन फ्री ऑफर देने वाले मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक नहीं करना है और ऐसे मैसेज आने पर सावधान रहना चाहिए। ऐसे मैसेज की जानकारी तुरंत पुलिस और साइबर क्राइम को देनी चाहिए।