दो स्क्रीन वाला फोन जो बीच में से मुड़ता है! पेश हुआ स्टाइलिश डिजाइन वाला मोबाइल Nubia Flip 3

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/nubia-flip-3-look.jpg

फोल्डेबल फोन की मार्केट में नया नाम जुड़ गया है। Nubia Flip 3 रिलीज हो गया है। इस दो डिस्प्ले वाले फोन को कंपनी ने जापान में पेश किया है। वैसे तो नुबिया के फोन भारत में नहीं बिकते हैं लेकिन, ग्लोबल मार्केट में यह Samsung Galaxy Z Flip6 और Motorola Razr 60 जैसे मोबाइल्स को टक्कर देगा। मीडियाटेक प्रोसेसर और सिर्फ 7.5mm की थिकनेस के साथ आए नुबिया फ्लिप 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Nubia Flip 3 दो डिस्प्ले वाला फोल्डेबल फोन है। इस मोबाइल में 2790 × 1188 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की मेन डिस्प्ले दी गई है। 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली यह फुलएचडी+ स्क्रीन फोन को ओपन करने पर मिलती है। वहीं फोन फोल्ड करने के लिए 4-इंच की कवर स्क्रीन सामने आती है। यह AMOLED डिस्प्ले है जो 1200 × 1092 पिक्सल रेजोल्यूशन प्रदान करती है।

अगर सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप6 की बात करें तो इसमें 2640 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ 720 x 748 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 3.4-इंच की कवर स्क्रीन मिलती है। वहीं मोटो रेज़र 6.96-इंच की मेन और 3.63-इंच की कवर स्क्रीन सपोर्ट करता है। यानी नुबिया फ्लिप3 की स्क्रीन ज्यादा बड़ी है।

Nubia Flip3 को एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो MediaTek Dimensity 7400X ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह मोबाइल चिपसेट 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है जो 2.0GHz से लेकर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। जापान में यह फोन 6GB RAM पर पेश किया गया है जिसके साथ 256GB Storage दी गई है।

रोचक बात यह है कि Motorola Razr 60 फोल्डेबल फोन भी इसी मीडियाटेक प्रोसेसर पर काम करता है। लेकिन जब परफॉर्मेंस की बात आती है तो Samsung Galaxy Z Flip6 इन दोनों को पछाड़ता है। सैमसंग फ्लिप फोन में 3.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला ताकतवर मोबाइल प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए नुबिया फ्लिप3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी कवर स्क्रीन पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर ​लगाया गया है जिसके साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है। फोन को बंद यानी फोल्ड करने के बाद इसी कैमरा से सेल्फी खींची जा सकती है। वहीं मेन डिस्प्ले पर कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी लगाया है।

पावर बैकअप के लिए Nubia Flip3 में 4,610mAh battery फिट की गई है। यह मोटोरोला रेज़र60 और सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप6 दोनों से बड़ी है। बता दें कि Razr 60 में 4500एमएएच बैटरी दी गई है जो 30वॉट वायर्ड और 15वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Galaxy Z Flip6 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग के साथ 4000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

नुबिया फ्लिप 3 5जी स्मार्टफोन में कंपनी ने फेस अनलॉक फीचर तो दिया है लेकिन फिंगरप्रिंट सेंसर साइड फ्रेम पर लगाया है। यह मोबाइल Bluetooth 6.0 और NFC जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं डिवाइस को पानी इत्यादि से बचाने के लिए इसमें IP54 रेटिंग दी गई है। बताते चलें कि Nubia Flip3 को ओपन करने के बाद इसकी मोटाई केवल 7.5एमएम रह जाती है और बंद यानी फोल्ड करने के लिए 15.9एमएम की थिकनेस मिलती है।

कंपनी की ओर से अभी Nubia Flip 3 की कीमत अनाउंस नहीं की गई है। यह मोबाइल अगले महीने यानी जनवरी 2026 से जापान व ग्लोबल मार्केट में सेल के​ लिए उपलब्ध होगा। जैसा कि हमने पहले ही बताया यह नुबिया फ्लिप फोन इंडिया में नहीं बिकेगा। लेकिन अगर आपको मुड़ने वाला फोन खरीदना है तो मोटोरोला रेजर 60 को 49,999 रुपये में परचेज सकते हैं। वहीं 1 लाख का फोन लेना है तो गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 6 की कीमत तकरीबन 69,999 रुपये से शुरू होती है। ये दोनों मोबाइल विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग रेट में बिक रहे हैं।