
अक्सर आप बातों-बातों में आपके दोस्त या रिश्तेदार कहते नजर आते हैं कि उड़ कर आ जाएं क्या? तो चलिए आपकी अब यह बात भी सच होने वाली है। मैं यहां हवाई जहाज की बात नहीं हर रहा हूं जो पहले से मौजूद है बल्कि एक ऐसे बाईक की कर रहा हूं जिसका उपयोग आप रोजाना के कार्यों के लिए कर सकते हैं। जी हां, जल्द ही अब उड़ने वाली बाइक आने वाली है या यूं कहें कि आ चुकी है बस आप तक पहुंचना बाकी है। हाल में इस बाइक का ट्रायल दुबई पुलिस ने किया है।
दुबई पुलिस इस उड़ने वाली बाइक का ट्रायल लिया है। इस बाइक को होवरबाइक कहते हैं और पिछले कुछ सालों से इसकी काफी चर्चा हो रही थी। उड़ने के लिए इस बाइक में पहिए की जगह रोटोर्स लगे हैं जिसकी वजह से ये बाइक जमिन पर चलने के बाजए उड़ान भरती है। इस होवरबाईक का निर्माण रूस की एक कंपनी द्वारा किया गया है और कंपनी ने इसका नाम स्कॉर्पियन 3 दिया है।
हालांकि बाइक के फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं दी गई है लेकिन दुबई पुलिस ने इसे कैमरे के सामने टेस्ट किया और बताया कि यह होवरबाइक जमीन की सतह से 16 फीट ऊंची उड़ान भरने में सक्षम है। इतना ही नहीं यह बाइक लगभग 300 किलो का वजन लेकर उड़ सकती है। इस वजन के साथ आप यह बाइक फिलहाल 25 मिनट तक उड़ान भरने में सक्षम है। जानकारी के अनुसार अभी यह सिर्फ 43 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से ही उड़ान भर सकती है।
हालांकि अब तक आप यही सोच रहे होंगे कि इसमें खतरा काफी ज्यादा है जबकि ऐसा नहीं है। कंपनी ने सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है। इसमें बेहद ही उच्च स्टर के सुरक्षा तंत्र का उपयोग किया गया है जो इसकी गति को नियंत्रित करने के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने से बचाता है। इस होवरबाइक का प्रदर्शन कुछ समय पहले ही गल्फ सूचना एंव तकनीकी प्रदर्शनी के दोरान किया गया था। देखने मेंं यह ड्रोन के समान ही है लेकिन लंबाई चौड़ाई में उससे काफी बड़ा है।इसमें लगे मंखे भी काफी दमदार हैं जो एक आदमी को आसानी से लेकर उड़ने में सक्षम हैं। दोगुना है जो एक आदमी को आसानी से बैठाकर उड़ाने में सक्षम है। इस बाइक में बैठने व्यवस्था है और हैंडल के पास ही कंट्रोल है। एरोप्लेन की तरह कुछ दूर चलकर उड़ने के बजाए यह ड्रोन की तरह अपनी जगह से ही उड़ान भर लेता है।
स्रोत: mirror












