आज से शुरू हुई वनप्लस 6टी का सेल, देखें इसकी पहली झलक और जानें इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/11/Oneplus-6t-Front.jpg

फ्लैगशिप किलर नाम से मशहूर वनप्लस ने दिवाली के मौके पर भारत में अपना नया हैंडसेट वनप्लस 6टी को पेश किया है। यह फोन आॅनलाइन स्टोर अमेज़न इंडिया के अलावा आॅफलाइन स्टोर रिलायंस डिजिटल और क्रोमा पर सेल के लिए उपलब्ध है। स्टाइल से लेकर फीचर तक कई मायनों में यह फोन खास है। यदि आप इस फोन को लेना चाहते हैं तो आपके मन में कई तरह के सवाल होंगे। आगे हमने वनप्लस 6टी से जुड़े हर सवाल का जवाब देने की कोशिश की है।

वनप्लस 6टी का डिजाइन कैसा है?

वनप्लस 6टी की बॉडी मैटल फ्रेम पर बनी है लेकिन पिछले पैनल में ग्लास दिया गया है जो काफी चमकदार है। इसकी क्वालिटी बहुत अच्छी है और कोनें काफी कर्व्ड हैं और स्लिक हैं। ऐसे में पकड़ने में काफी आरामदायक लगता है। लेनोवो के9: स्टाइल में दम लेकिन कैमरा है कम

फोन का डिसप्ले कैसा है?

वनप्लस 6टी में 6.41-इंच की 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली फुल व्यू डिसप्ले है। कंपनी ने इसे 1080 x 2280 पिक्सल रेजल्यूशन वाली फुल एचडी+ डिसप्ले के साथ पेश किया है। इसके साथ ही एमोलेड स्क्रीन का उपयोग किया गया है जो वायब्रेंट डिसप्ले के लिए जानी जाती है। फोन की डिसप्ले काफी अच्छी है।

स्क्रीन प्रोटेक्शन है?

वनप्लस 6टी की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 कोटेड है। यह कोर्निंग का सबसे नया वर्जन है जो काफी अडवांस माना जाता है। कोर्निंग प्रोटेक्शन स्क्रीन को न सिर्फ छोटे मोटे रगड़ से बचाता है बल्कि इसे मजबूती भी प्रदान करता है। आॅनर 8एक्स की पहली झलक: लुक में नहीं है बराबरी और फीचर में रेडमी नोट 5 प्रो पर पड़ता है भारी

क्या इसमें नॉच है?

नॉच की शुरुआत कंपनी ने वनप्लस 6 से की थी। वहीं वनप्लस 6टी में आपको बिल्कुल छोटी नॉच है। इसे मुख्यत: एयरड्रॉप नॉच के नाम से जाना जाता है। गोल आकार के छोटे से नॉच पर सेल्फी कैमरा दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर रिव्यू: छोटे बजट का बड़ा फोन

फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर कैसा है?

वनप्लस 6टी के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में इनडिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। अर्थात स्क्रीन के नीचे स्कैनर है। उंगली टच करते स्कीन अनलॉक हो जाती है। कंपनी का दावा है कि यह मात्र 0.3 सेकेंड में स्क्रीन को अनलॉक करता है। हमें भी यह काफी फास्ट लगा। फोन में लिफ्ट टू वेक आॅप्शन भी है जिससे फोन उठाते ही फिंगरप्रिंट स्कैनर आॅन हो जाता है और आप बिना पावर बटन दबाए स्क्रीन को अनलॉक कर सकते हैं।

फोन का प्रोसेसर कैसा है

वनप्लस 6टी को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें (4×2.8 गीगाहट्र्ज क्रयो 385 गोल्ड + 4×1.7 गीगाहट्र्ज क्रयो 385 सिल्वर) आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं बेहतर ग्राफिक्स के लिए कंपनी ने इसे एड्रीनो 630 जीपीयू से लैस किया है। क्वालकॉम का यह फिलहाल सबसे ताकतवर चिपसेट है जो बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

वनप्लस 6टी में कितनी रैम मैमोरी है?

यह फोन 6जीबी और 8जीबी की रैम मैमोरी के साथ आता है।

इसकी इनबिल्ट मैमोरी कितनी है?

वनप्ल्स 6टी तीन मैमोरी विकल्प में आता है। 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी, 8जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी और 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की मैमोरी।

मैमोरी एक्सपेंडेबल है?
नहीं! वनप्लस के डिवाइस में मैमोरी एक्सपेंड नहीं कर सकते। इस फोन में भी मैमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं है।

फोन में कौन सा आॅपरेटिंग सिस्टम पर चलता है?

वनप्लस 6टी आॅक्सिजन ओएस 9.0 पर कार्य करता है जो कि एंडरॉयड पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर आधारित है। यह बिल्कुल स्टॉक ओएस का अहसास कराएगा। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने अगले दो साल तक इसे अपडेट करने का भरोसा दिया है।

फोन का रियर कैमरा कितने मेगापिक्सल का है और इसमें क्या-क्या फीचर्स हैं?

वनप्लस 6टी में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। पिछले पैनल में आपको 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 20-मेगापिक्सल का सेंकेंडरी कैमरा सेंसर मिलेगा। दोनों सेंसर एफ/1.7 अपर्चर के साथ आते हैं। वहीं कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी दिया है जहां कैमरा हिलने के दौरान भी यह फोन अच्छी तस्वीर लेने में सक्षम है।

फोटोग्राफी के लिए बोके इफेक्ट, पैनोरामा मोड और एचडीआर जैसे आॅप्शन दिए गए हैं। वहीं आप प्रो मोड का भी उपयोग कर सकते हैं।

क्या 4के और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग है?

वीडियो के लिए 4के रिकॉर्डिंग 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से किया जा सकता है जो कि बहुत अच्छी बात कही जा सकती है। वहीं इसमें स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड भी है।

वनप्लस 6टी का सेल्फी कैमरा कितने मेगापिक्सल का है?

वनप्लस 6टी में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है और यह एफ/2.0 अपर्चर के साथ है। वहीं इसमें जायरो ईआईएस और आॅटो एचडीआर है। सेल्फी कैमरे के साथ भी बोके इफेक्ट दिया गया है।

वनप्लस 6टी में कनेक्टिविटी के कौन-कौन से आॅप्शन हैं?

वनप्लस 6टी में डुअल सिम सपोर्ट है और दोनों स्लॉट में आप 4जी वोएलटीई सिम का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा वाईफाई, ब्लूटूथ और एनएफसी दिया गया है। फोन में चार्जिंग, डाटा ट्रांस्फर और ईयरफोन के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया है। इसमें 3.5 एमएम जैक नहीं है।

3.5 एमएम आॅडियो जैक नहीं है तो म्यूजिक के इयरफोन का उपयोग कैसे करेंगे?

कंपनी ने यूएसबी टाइप-सी वाले ईयरफोन दिए हैं। आप उसे कनेक्ट कर सकते हैं अथवा बाजार में कनेक्टर उपलब्ध है। हालांकि टाइप सी वाले बुलेट ईयरफोन के लिए आपको अलग से कॉस्ट चुकाना होगा।

वनप्लस 6टी में कितने एमएएच की बैटरी है?

इस फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है। जो पुराने फोन के मुकाबले लगभग 400 एमएएच ज्यादा है।

क्या इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है?

वनप्लस 6टी के साथ डैश चार्जर दिया है जो फास्ट चार्ज को सर्पोट करता है। लगभग एक घंटे में ही पूरी तरह से चार्ज हो जाता है।

वनप्लस 6टी का प्राइस कितना है?

वनप्लस 6टी का 6जीबी रैम व 128जीबी वेरिएंट 37,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। 8जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये और 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 45,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसमें कोई आॅफर भी है?

कंपनी ने जियो के साथ मिलकर 5,000 रुपये का आॅफर दिया है जहां आप 3टीबी डाटा बेनिफिट पा सकते हैं।