
मोटोरोला की जी7 सीरीज़़ के अपकमिंग स्मार्टफोन्स से जुड़े कई लीक्स सामने आए हैं। वहीं, हाल ही में मोटोरोला ने मीडिया इनवाइट भेजकर यह पुष्टि कर दी है कि मोटोरोला अगले महीने ब्राजील में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है, जिसमें मोटो जी7 सीरीज़ को पेश किया जा सकता है।
मोटोरोला की इस सीरीज़ में मोटो जी7, मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 प्लस और मोटो जी7 पावर स्मार्टफोन शामिल होंगे। वहीं, कहा जा रहा है कि ब्राजील में प्रदर्शित होने के बाद ये स्मार्टफोन भारत कब तक आएंगे। वहीं, अब 91 मोबाइल्स को अपने एक विश्वसनीय सूत्र से मोटो जी7 की लाइव इमेज हाथ लगी हैं। इन तस्वीरों से स्मार्टफोन के पूरे डिजाइन को देखा जा सकता है।
लाइव इमेज में हम देख सकते हैं कि मोटो जी7 दो कलर यानी ब्लैक और रेड में लॉन्च हो सकते हैं। लेकिन, लॉन्च के समय हो सकता है कंपनी डिवाइस के कई ओर कलर ऑप्शन जारी करे। हेंडसेट में वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिखाई दे रही है जो कि मोटो के स्मार्टफोन में पहली बार दी जाएगी। वहीं, नीचे की ओर के बेजल थोड़े थिक हैं।
अब तक का सबसे स्टाइलिश फोन मोटोरोला मोटो रेज़र एक बार फिर मार्केट में करेगा वापसी
बैक पैनल की बात करें तो इसके साइड में 3डी कर्व्ड डिजाइन और सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दो सेंसर व डुअल एलईडी फ्लैश के साथ है। फिंगरप्रिंट सेंसर मोटोरोला के लोगो में होगा। कुल मिलकार कहें तो डिजाइन कुछ समय पहले लीक हुए रेंडर की तरह ही लग रहा है।
मोटोरोला मोटो जी7 सीरीज एमडब्लूसी 2019 से पहले ब्राजील में हो सकती है लॉन्च
मोटो जी7 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हाल ही में सामने आई लीक के अनुसार डिवाइस को स्नैपड्रैगन 660 एसओसी के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, मोटो जी7 प्लस मॉडल को भी स्नैपड्रैगन 660 एसओसी के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, इसी सीरीज़ में आने वाले प्ले और पावर वेरिएंट को स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ पेश किया जाए सकता है।


















