
Motorola ने MWC 2020 में आयोजित होने वाले इवेंट के इन्वाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने घोषणा की है कि आने वाली 23 फरवरी को मोटोरोला मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस में हिस्सा लेते हुए अपना नया स्मार्टफोन पेश करने की प्लानिंग कर रही है। वहीं, अब 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स द्वारा Moto G8 की तस्वीर हाथ लगी है। इस तस्वीर से फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी मिली है।
हैंडसेट की लुक बिल्कुल Motorola One सीरीज की तरह ही होगी। Moto G8 कंपनी की G सीरीज का पहला फोन होगा जो कि पंच होल डिसप्ले के साथ आएगा। यह टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर होगा। फोन का रियर पैनल पर वर्टिकल शेप में ट्रिपल रियर कैमरा होगा। इस कैमरा मॉड्यूल में isolated सेंसर के पास एलईडी फ्लैश लाइट भी होगी। इसके अलावा Moto G8 में अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और मैक्रो लेंस भी होगा।

इसके अतिरिक्त Moto G8 में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मोटोरोला लोगो में होगा। वहीं, 3.5mm ऑडियो जैक टॉप ऐज पर प्लेस होगा। इसके अलावा फोन में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन लेफ्ट साइड में मौजूद होगा। वहीं, डिवाइस में स्पीकर ग्रिल बॉटम में दिया जाएगा। साथ ही फोन को white और blue के साथ टेक्चर फिनिश कलर ऑप्शन में आएगा।
Moto G8 की स्पेसिफिकेशन्स
मोटो जी8 की बात करें तो कुछ रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन 1560 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट के अनुसार Moto G8 को तीन रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें 2 जीबी रैम, 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम मैमोरी शामिल होगी। वहीं फोन में 32 जीबी मैमोरी और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
Moto G8 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक Moto G8 के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैैटरी दी जा सकती है।


















