Exclusive : Motorola कर रहा है Moto E7 Plus की तैयारी, यहां देखें लाईव ईमेज सबसे पहले

91मोबाइल्स ने कल ही Motorola के आगामी स्मार्टफोन Moto E7 की लाइव ईमेज और हैंड्स-ऑन वीडियो अपनी वेबसाइट पर शेयर की थी, जिसमें लॉन्च से पहले ही मोटो ई7 प्लस की लुक व डिजाईन की जानकारी मिली थी। वहीं आज फिर से हम मोटोरोला की इसी सीरीज़ के एक नए स्मार्टफोन Moto E7 Plus की भी लाईव ईमेज निकाल कर लाए हैं जिनमें फोन के डिजाईन के साथ ही इसकी डिसप्ले, कैमरा व अन्य सेंसर्स का भी खुलासा हो गया है। फोटो सामने आने से यह भी साफ हो गया है कि Motorola जल्द ही Moto E7 और Moto E7 Plus भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।
ऐसा होगा डिजाईन
Moto E7 Plus की लुक और डिजाईन की बात करें तो रेंडर ईमेज से यह साफ हो गया है कि मोटोरोला का नया फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन का डिजाईन स्लीम होगा तथा चारों किनारें बेजल लेस होंगे। उम्मीद है कि मोटो ई7 प्लस का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो अधिक होगा। मोबाइल के दाएं पैनल वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो यह राउंड ऐज वाले ग्लॉस पर बना हुआ है। फोटो में फोन का रियर पैनल दिखने में काफी शाइनी नज़र आ रहा है।
मोटो ई7 प्लस का रियर कैमरा सेटअप पैनल के उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में दिया गया है। यहां एक कैमरा सेंसर सबसे उपर अलग से लगा हुआ है तथा नीचे बनी रिंग में दो अन्य सेंसर फिट है। इन सेंसर्स के बीच में एलईडी फ्लैश लगाई गई है। फोन के बैक पैनल पर Moto का लोगो लगा हुआ है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। Moto E7 Plus के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मौजूद है जिसके साईड में स्पीकर ग्रिल दिया गया है।
Moto E7
मोटो ई7 की बात करें तो इमेज के अनुसार फोन 18:9 डिसप्ले वॉटर ड्रॉप नॉच वाला होगा। इससे बेजल्स टॉप पर काफी कम होंगे। वहीं, बॉटम पर और लेफ्ट व राइट साइड पर हल्के मोटो बेजल्स दिखाई दे रहे हैं। इस फोन को स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो मोटो ई6 से काफी ज्यादा होगा। इस फोन में दिए जाने वाला नॉच वी-शेप का होगा, जबकि E6 सीरीज स्मार्टफोन में नॉच की शेप यू थी। इसके अलावा वीडियो में सामने आया है कि फोन ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ आएगा।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 2GB रैम, 32GB स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 632 SoC हो सकता है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10 पर कार्य करेगा। इतना ही नहीं फोन का कोडनेम ‘ginna’ दिखाया गया है। इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार Moto E7 में 6.2-इंच HD+ (720 x 1,520 पिक्सल), 13MP + 2MP रियर कैमरा, 5MP सेल्फी सेंसर और 3,550mAh बैटरी होगी। स्मार्टफोन को 4GB + 64GB वेरिएंट के साथ 2GB + 32GB ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।