Moto G8 Power Lite की भी कीमत बढ़ी, 5000एमएएच बैटरी के साथ दो महीने पहले ही हुआ था लॉन्च

Join Us icon

Motorola ने मई महीने भारतीय बाजार में अपनी ‘मोटो जी8’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन Moto G8 Power Lite लॉन्च किया था। इस फोन को सिर्फ 8,999 रुपये की कीमत पर मार्केट में उतारा गया था जो 5,000एमएएच बैटरी के साथ ट्रिपल कैमरा सपोर्ट करता है। आर्कषक डिजाईन वाले इस फोन के लॉन्च होने के दो महीने के भीतर ही कंपनी ने मोटो जी8 पावर लाइट की कीमत में ईजाफा कर दिया है। मोटोरोला ने इस फोन का प्राइस 500 रुपये बढ़ा दिया है।

Moto G8 Power Lite को इंडिया में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया था जो 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन को 8,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। लेकिन अब मोटोरोला द्वारा इस फोन का दाम 500 रुपये अधिक कर दिया गया है, जिसके बाद मोटो जी8 पावर लाइट 9,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को ब्लू कलर में मोटोरोला की अधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

Moto G8 Power Lite price increased in india by rs 500 now sale at 9499

Moto G8 Power Lite

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटो जी8 पावर लाइट को बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन स्क्रीन के साईड किनारें जहां ऐज़ेस से मिले हुए हैं वहीं नीचे की और चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है। कंपनी की ओर से इस फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ें : चीनी कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी में HTC, जल्द लॉन्च करेगा अपना नया फोन Wildfire E2

Moto G8 Power Lite को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Moto G8 Power Lite price increased in india by rs 500 now sale at 9499

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto G8 Power Lite ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। यहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो जी8 पावर लाइट 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : POCO भारत में ला रहा है कम कीमत वाला स्मार्टफोन, हो सकता है Redmi 9C की कॉपी, देखें स्पेसिफिकेशन्स

Moto G8 Power Lite एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम ऑडियो जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here