Exclusive : Realme X अगले महीने होगा ​इंडिया में लॉन्च, Spider-Man: Far From Home होगा स्पेशल एडिशन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/05/Realme-X-3.jpg

Realme ने पिछले महीने ही अपना पहला पॉप-सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Realme X टेक मंच पर पेश किया था। यह स्मार्टफोन फिलहाल चीनी बाजार में ही उपलब्ध है जो बेहद जल्द इंडिया आने वाला है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक Realme X की इंडियन लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन फोन लॉन्च से पहले ही 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि रियलमी का यह आगामी स्मार्टफोन इंडिया में Marvel की Spider-Man: Far From Home फिल्म के साथ दस्तक देगा।

91मोबाइल्स को Realme X की लॉन्च डेट की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन इतना जरूर पता चला है कि इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने Spider-Man: Far From Home फिल्म के साथ साझेदारी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी Realme X का स्पेशल एडिशन भी लॉन्च करेगी जो Marvel की इसी आगामी फिल्म से जुड़ा होगा। कंपनी Realme X के लिए Spider-Man: Far From Home थीम पर आधारित फोन कवर व केस भी बना रही है।

Realme X के Marvel’s Spider-Man: Far From Home एडिशन की जानकारी सामने आने से यह पुख्ता हो गया है कि कंपनी अगले महीने फिल्म की रिलीज़ डेट के आस पास ही अपने आगामी स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि मारवल की अगल स्पाइडर मैन फिल्म इंडिया में 4 जुलाई को लॉन्च होगी। लिहाज़ा उम्मीद की जा रही है कि शायद रियलमी भी जुलाई के पहले पखवाड़े में ही Realme X को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दे।

Realme X

अगर बात करें Realme X की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.53-इंच फुल एचडी+ एज-टू-एज ऐमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 एसओसी है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, रियर पर डुअल कैमरा है। इसमें एक सेंसर 48-मेगापिक्सल का और दूसरा डेप्थ सेंसर 5-मेगापिक्सल का है।

Realme X इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में एआई हाइपरबूस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,765एमएएच की बैटरी VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 के साथ आती है। फोन कलरओएस पर कार्य करता है जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है। उम्मीद है कि इंडिया में यह स्मार्टफोन 18,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।