
कल का दिन टेक कंपनी Vivo के लिए भारतीय बाजार में बड़ा दिन होने वाला है। कल यानि 24 सितंबर को वीवो इंडिया में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए बिल्कुल नई ‘यू सीरीज़’ का आगाज करने वाली है। Vivo U सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Vivo U10 नाम के साथ भारतीय बाजार में दस्तक देगा। 91मोबाइल्स ने हाल ही में Vivo U10 के प्राइज़ सेग्मेंट के साथ ही इस सीरीज़ को लेकर कंपनी की प्लानिंग अपनी रिपोर्ट में बताई थी। वहीं अब Vivo U10 की लाईव ईमेज के साथ ही फोन की कीमत भी लॉन्च से पहले सामने आ गई है।
91मोबाइल्स के हाथ खबर लगी है कि Vivo U10 को कंपनी द्वारा तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इस वेरिएंट्स में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी मैमोरी और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। फोन के रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स के अलावा हमें Vivo U10 की कीमत की जानकारी भी मिली है। ये कीमत हालांकि चीनी करंसी के अनुसार है, लेकिन इससे Vivo U10 की होने वाली भारतीय कीमत का भी अंदाजा लग गया है।
कीमत
Vivo U10 की कीमत को लेकर जानकारी मिली है कि फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 799 युआन में लॉन्च किया जाएगा। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 8,000 रुपये के करीब होगी। इसी तरह फोन के 3 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 899 युआन में लॉन्च किया जाएगा और यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 9,000 रुपये के करीब होगी। वहीं Vivo U10 के सबसे बड़े 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 999 युआन में लॉन्च किया जाएगा जो 10,000 रुपये के करीब होगा।
पावरफुल बैटरी
Vivo U10 में 5,000एमएएच पावर वाली बैटरी दिए जाने की पुष्टि करने के साथ ही Vivo ने बताया है कि कंपनी का यह आगामी बड़ी बैटरी के साथ ही 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करेगा। इस तकनीक के चलते सिर्फ 10 मिनट के चार्ज में ही Vivo U10 यूजर को 4.5 घंटे का टॉकटाईम देगा। वहीं बैटरी की बात करें तो कंपनी के अनुसार Vivo U10 को फुल चार्ज करने के बाद 12 घंटे तक यूट्यूब या 15 घंटे सोशल मीडिया या फिर लगातार 7 घंटे तक PUBG खेल पाएंगे।
ट्रिपल रियर कैमरा
Vivo U10 को कंपनी द्वारा ट्रिपल रियर कैमरे पर लॉन्च किया जाएगा। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित होगा। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे जहां फ्लैश लाईट दी जाएगी वहीं बीच में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद रहेगा। इसी तरह Vivo U10 वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च किया जाएगा जो ‘वी’ शेप की होगी। Vivo U10 की डिसप्ले जहां बेजल लेस होगी वहीं नीचे की थोड़ा चिन पार्ट मौजूद रहेगा। इसी तरह वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन जहां Vivo U10 के दाएं पैनल पर स्थित होंगे वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट दिया जाएगा। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम जैक मौजूद रहेगा।
बहरहाल Vivo U10 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और इंडिया में इस फोन की सेल कब से शुरू होगी, इत्यादि जानकारी के लिए 24 सितंबर का इंतजार किया जा रहा है।






















