
Vivo V17 को इंडिया में पंच-होल डिजाइन डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने कुछ समय पहले रशिया में Vivo V17 को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया था। पंच-होल डिजाइन की जानकारी हमें इंडस्ट्री सोर्स द्वारा हासिल हुई है। वहीं, हाल ही में 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव तौर पर यह जानकारी दी थी कि Vivo V17 को इंडिया में दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत भारतीय मार्केट में 22,000 रुपए के आस-पास रखी जा सकती है।
वहीं, अब हमें इंडिया में आने वाले Vivo V17 के डिजाइन की जानकारी हासिल हुई है। आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में रशिया की मार्केट में V17 को वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ पेश किया है। उम्मीद की जा रही है कि इंडिया वीवो के लिए बड़ी मार्केट है इसलिए अपने फोन को पंच-होल डिजाइन के साथ प्रीमियम लुक प्रदान करना चाहती हो जैसा कि गैलेक्सी एस10 में देखा गया था। इसे भी पढ़ें: Exclusive: दिसंबर में इंडिया में लॉन्च होगा Vivo V17, कीमत होगी 22,000 रुपए
दमदार कैमरा
फोन के कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो Vivo V17 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का जीएम1 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर तथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V17 एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
वीवो का यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.38 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। Vivo V17 को कंपनी ने इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित फनअच 9.2 ओएस पर पेश हुआ है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू मौजूद है। इसे भी पढ़ें: 5000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 675 के साथ आया Vivo Z5i, जानें क्या है प्राइस
Vivo V17 को रशिया में 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है तथा फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए Vivo V17 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो रशिया में इस फोन को 22,990 रुबल में लॉन्च किया गया है यह इंडियन करंसी के अनुसार 25,800 रुपये के करीब है। उम्मीद है यह स्मार्टफोन भारत में Vivo S1 Pro नहीं बल्कि Vivo V17 बनकर आएगा।


















