एक्सक्लूसिव : इंडिया आ रहा है तीन रियर कैमरे वाला Vivo Y15, कीमत होगी 15,000 रुपये से भी कम

Join Us icon

टेक कंपनी वीवो ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपना मीड बजट स्मार्टफोन Y17 लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन इंडिया में 17,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन के बाद अब कंपनी जल्द ही वाई सीरीज़ को और भी आगे बढ़ाने वाली है। 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव खबर मिली है कि वीवो जल्द ही इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में Vivo Y15 नाम से नया फोन लॉन्च करने वाली है।

91मोबाइल्स को कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि वीवो इंडिया में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है जिसे कंपनी की वाई सीरीज़ के तहत उतारा जाएगा। हमारे सूत्र ने इस फोन को नाम Vivo Y15 बताया है। फोन के नाम की जानकारी देने के साथ ही हमें पता चला है कि Vivo Y15 (2019) ​भी हालिया लॉन्च Vivo Y17 की ही तरह ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। वहीं इस फोन को की कीमत 15,000 रुपये से कम ही रहेगी। हमें Vivo Y15 (2019) की लॉन्च डेट तो पता नहीं चल पाई है लेकिन सूत्र के मुताबिक वीवो बेहद जल्द ही स्मार्टफोन से पर्दा उठा देगी।

Vivo Y17

वीवो द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए Vivo Y17 की बात करें तो यह फोन 19.3:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली हेलोनॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 6.35-इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को फनटच ओएस 9 आधारित एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लाक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हेलीयो पी35 चिपसेट पर रन करता है।

exclusive vivo y15 to launch in india with triple rear camera under 15000

कंपनी की ओर से Vivo Y17 को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। यह फोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Y17 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल दिया गया है। यह भी पढ़ें : आ गया अनूठा फोन जिसकी डिसप्ले पर हैं दो-दो नॉच

इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Vivo Y17 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के​ लिए Vivo Y17 में फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here