
Vivo को लेकर जानकारी सामने आई है कि कंपनी अपनी Y सीरीज को रिफ्रेश करते हुए नया स्मार्टफोन भारत में पेश करने वाली है। 91मोबाइल्स को रिटेल सोर्स से जानकारी मिली है कि कंपनी अपनी वाई सीरीज के अंदर Vivo Y90 को जुलाई के बीच में लॉन्च कर सकती है।
इसके अलावा जानकारी मिली है कि कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को बजट कैटगरी के अंदर पेश कर सकती है। हमारे सूत्रों के अनुसार Vivo Y90 की शुरुआती कीमतi 6,990 रुपए होगी। यह कीमत एंट्री-लेवल 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट की होगी। इसे भी पढ़ें: 32MP सेल्फी कैमरा और 5000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo का शानदार स्मार्टफोन Z1 Pro, इस कीमत में है ये शानदार फीचर्स
हेंडसेट को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा वीडियो कॉलिंग के लिए दिया जा सकता है। हालांकि, Y90 के बारे में यह पहली खबर है जो सामने आई है। लेकिन, वीवो Y90 की टक्कर रेडमी 7ए से होगी।
बता दें कि शाओमी Redmi 7A को 4 जुलाई को लॉन्च करेगी, इसकी कीमत 6,000 से 7,000 रुपए के बीच होगी। इसके अलावा Vivo Y90 को मार्केट में पहले से मौजूद Realme C2 से टक्कर मिल सकती है। इसे भी पढ़ें: 4,500एमएएच बैटरी और 8जीबी रैम के साथ आया Vivo iQOO Neo, जानें कीमत
गौरतलब है कि वीवो ने अपनी जे़ड सीरीज के अंदर आज ही भारत में Z1 Pro को लॉन्च किया है। डिवाइस के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपए, 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपए और 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,990 रुपए है। फोन Sonic Black और Sonic Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।


















