नया गेमिंग फोन हुआ लॉन्च, मोबाइल गेमिंग के लिए स्पेशल फीचर्स के साथ आया Nubia Neo 5 Pro

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/Nubia-Neo-5-Pro-5G-screen.jpg

नुबिया के फोन अपनी बेहतरीन गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाते हैं। यह ब्रांड पहले तो इंडिया में अपने मोबाइल बेचता था लेकिन फिलहाल यह भारतीय बाजार में सक्रिय नहीं है। लेकिन ग्लोबल मार्केट में इस कंपनी ने एक नया मिडबजट गेमिंग स्मार्टफोन Nubia Neo 5 Pro पेश किया है जिसमें किसी गेमिंग कंसोल की ही तरह shoulder triggers लगाए गए हैं। मोबाइल गेमिंग के शौकिन लोगों के लिए इसमें टच रिस्पांस, ऑडियो और एआई बेस्ड सिस्टम दिया गया है।

इस गेमिंग फोन में Magic Touch 3.0 दिया गया है जो स्क्रीन रिस्पांस को बढ़ाता है। इस फीचर के चलते गीले या तेल लगी उंगुलियों से भी डिस्प्ले टच पर बिना परेशानी काम किया जा सकता है। गेम खेलते वक्त हाथों में पसीने आने पर भी यूजर्स को प्रॉब्लम नहीं होगी। वहीं फोन में मौजूद anti-mistouch ​सिस्टम एक्सीडेंटल टच को भी रोकता है। मोबाइल में 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है जो गेमर्स को स्मूथ विजुअल प्रदान करता है।

Nubia Neo 5 Pro 5G फोन में Z-axis linear मोटर लगाई गई है जो हैप्टिक फिडबैक को बेहतर करती है। वहीं मोबाइल गेमिंग के दौरान बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 4083mm² VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो लंबे गेमिंग सेशन में भी स्मार्टफोन को ठंडा रखता है। DTS X Ultra सपोर्ट के लिए गेम खेलते वक्त मजेदार ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा।

नुबिया नियो 5 प्रो स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह 12GB RAM वाला 5G फोन है जिसे ग्लोबल मार्केट में 128GB और 256GB मेमोरी पर लाया गया है। यह नुबिया का फोन एंड्रॉयड 16 आधारित MyOS 16 पर काम करता है।

Nubia Neo 5 Pro के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.8-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह OLED पैनल पर बनी फ्लेट स्क्रीन है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ हाई ब्राइटनेस प्राप्त होती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर हार्ड ग्लास लेयर भी चढ़ाई गई है।

फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नुबिया नियो 5 प्रो में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए यह गेमिंग फोन 6,210mAh battery सपोर्ट करता है और इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। मोबाइल को बासपास चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जो गेमिंग के दौरान करंट सीधे मदरबोर्ड को सप्लाई कर देती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Nubia Neo 5 Pro 5G फोन फिलिपिंस में black और white कलर में लाया गया है। कीमत की बात करें तो स्मार्टफोन के 12जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस PHP 14,999 यानी 23,159 रुपये के करीब है। वहीं 12जीबी रैम + 256जीबी मेमोरी वाला फोन PHP 17,999 में लॉन्च हुआ है जो इंडियन करंसी अनुसार 27,790 रुपये के करीब है।