लॉन्च हुआ ‘असली गेमिंग फोन’ Red Magic 11 Pro, 24GB RAM के साथ फीचर्स ऐसे जो देंगे रियल गेमिंग एक्सपीरियंस

आज हर मोबाइल कंपनी ‘गेमिंग फोन’ ला रही है। लेकिन ‘असली गेमर्स’ जानते हैं कि ASUS की ROG और Nubia की Red Magic सीरीज मोबाइल गेमिंग के क्षेत्र में अपनी अलग ही छाप छोड़ती है। इन्हीं में से एक नुबिया ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Red Magic 11 Pro लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल फोन गेमिंग के लिए क्यों खास है इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
रेड मैजिक 11 प्रो में गेम खेलने के लिए फोन के साइड फ्रेम पर shoulder trigger बटन लगाए गए हैं। यहा टच पैड मिलती है जो जिसकी टच सैंपलिंग रेट 520Hz है। इस बटन को यूजर अपने अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं। ये ट्रिगर्स गेमपैड जैसी फील देते हैं और BGMI या COD Mobile जैसे गेम्स का पूरा लुफ्त देेते हैं।
लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें नया AquaCore लिक्विड-कूलिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने मोबाइल में मल्टी-लेयर हीट डीसिपेशन एरिया व 13,000mm² VC चैंबर दिया गया है जिसके साथ 24,000 RPM की हाई स्पीड पर घूमने वाला इनबिल्ट फैन भी लगा है। यानी यह फोन प्रोसेसिंग के दौरान उत्पन्न हो रही गर्मी को पूरी तेजी से बाहर फेंकता रहेगा।
RedMagic 11 Pro में खास तरह का Game Space मोड दिया गया है। इसमें यूजर्स गेम खेलते समय अपनी जरूरत के हिसाब से CPU और GPU परफॉर्मेंस सेट कर सकते हैं। इसमें स्क्रीन और ट्रिगर कंट्रोल अपनी पसंद से बदले जा सकते हैं। नेटवर्क को ऑप्टिमाइज़ किया जा सकता है और गेमिंग के दौरान नोटिफिकेशन या कॉल्स को भी ब्लॉक किया जा सकता है।
गेमिंग फोन रेड मैजिक 11 प्रो में गेमिंग एक्सपीरियंस को रियल और मजेदार बनाने के लिए इसमें 4D वाइब्रेशन फीडबैक भी मिलता है। वहीं फोन में लगे स्टेरियो स्पीकर सिस्टम हर हिट, ब्लास्ट या गाड़ी की टक्कर जैसे सीन और एक्शन होने पर वाइब्रेशन के साथ साउंड पैदा करते हैं जो बढिया अनुभव देने में मदद करता है।
रेड मैजिक 11 प्रो को क्वालकॉम के सबसे नए और पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 4.61GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस ताकतवर मोबाइल चिपसेट के साथ ही फोन में RedCore R4 गेमिंग चिप भी लगाई गई है जो टच रिस्पॉन्स, ग्राफिक्स और वाइब्रेशन इफेक्ट को अधिक बेहतर बनाती है।
RedMagic 11 Pro को 2688 × 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.85-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह OLED BOE X10 डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 960Hz टच सैंपलिंग रेट, 2592Hz PWM डिमिंग और 2000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। रेडमैजिक 11 प्रो IPX8 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे वॉटरप्रूफ फोन बनाने में मदद करता है।
फोटोग्राफी के लिए रेड मैजिक 11 प्रो डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर और 120-डिग्री एफओवी वाले 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
पावर बैकअप के लिए नए रेडमैजिक 11 प्रो स्मार्टफोन को 7500mAh battery से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने मोबाइल को 80W फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस किया है। इस फोन में Infrared सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक और 3 माइक्रोफोन लगाए गए हैं। बताते चलें कि यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित REDMAGIC OS 11 पर काम करता है।
Red Magic 11 Pro को यूसएस में $699 (तकरीबन 62,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसमें 12GB RAM + 256GB Storage मिलती है। इसे 16GB + 512GB का रेट $799 (तकरीबन 70 हजार रुपये) है और सबसे बड़ा वेरिएंट $999 यानी तकरीबन 88 हजार रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 24GB RAM + 1TB Storage दी गई है।