जियोनी ने भारतीय बाजार में उतारा पी7, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Join Us icon

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने आज भारत में अपना नया फोन पी7 को लॉन्च कर दिया है। पिछले माह जियोनी द्वारा पायनियर सीरीज़ के ही फोन पी मैक्स को लॉन्च करने के बाद फोन पी7 के रूप में जियोनी ने भारत में साल का आखिरी फोन उतारा है। गोल्ड, सफेद और ग्रे कलर में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत भारतीय बाजार में 9,999 रुपये रखी गई है।

जियोनी पायनियर पी7 की लॉन्चिंग के मौके पर भारत में कंपनी की निदेशिका दीपिका सिंह ने कहा कि ​जियोनी पी7 अपनी 4जी सपोर्ट के चलते यूजर्स को इंटरनेट की बेहतरीन सुविधा प्रदान करेगा तथा लोगों को इंटरनेट की दुनिया से जोड़ते हुए उन्हें नेक्सट जेनरेशन का अनुभव प्रदान करेगा।

gionee-p7

जियोनी पी7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात जाए तो इसमें बता दें कि 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। फोन की स्क्रीन सोडा लाइम कोटेड है जो इसे स्क्रैच फ्री रखने मे सहायक है।

ज़ेन मोबाईल ने लॉन्च किए दो 4जी वोएलटीई फोन

पी7 को 1.3 गीगाहर्ट्ज़ के क्वॉडकोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित यह फोन अमिगो 3.2 यूआई के साथ उपलब्ध है। इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

gionee-p7-1

फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी की ओर से पावर बैकअप के लिए 2,300 एमएएच की बैटरी लगाई गई है।बेहतर ​ग्रिप के लिए जियोनी पी7 की बैक पैनल पर हल्की आर्क बनाई गई है तथा इसके साथ ही फोन में लगा रिपल पैटर्न के साथ 3डी मिरर फोन की लुक खास बनाता है।