आज से गोवा में सभी युवाओं को मिलेगा मुफ्त इंटरनेट सर्विस

Join Us icon

गोवा के युवओं के लिए आज बेहद ही अच्छी खबर आई है। आज से वे फ्री में इंटरनेट सेवा का लाभ ले सकते हैं। भारत सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए गोवा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जो युवओं को मुफ्त में इंटरनेट सर्विस दे रहा है। आज से राज्य में यह सेवा लागू हो गई है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इंटरनेट के साथ सरकार ने विशेष टॉक टाइम भी दिया देने का फैसला किया है।

गोवा सरकार द्वारा राज्य के 16 से 30 वर्ष वाले युवाओं को मोबाइल पर मुफ्त इंटरनेट और टॉक टाइम उपलब्ध कराई जाएगी। इस बारे में राज्य के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने पहले ही जानकारी दी थी कि 5 दिसंबर को गोवा युवा संचार योजना लांच की जाएगी जिसके तहत युवाओं को एक सिम कार्ड के साथ हर महीने 100 मिनट टॉक टाइम और 3 जीबी इंटरनेट डाटा मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने 25 नवंबर को ही इस योजना को मंजूरी दे दी थी। यह योजना मोदी सरकार की डिजिटल इंडिया स्कीम के तहत शुरू किया जा रहा है।

सिर्फ जियो ही नहीं ये हैं मुकेश अंबानी के मास्ट प्लान

इस बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इसके लिए निजी कंपनी के साथ करार किया है। इसका लाभ गोवा के 1.25 लाख युवकों को मिलेगा। पारसेकर ने कहा कि सरकार ने एक प्रावधान भी किया है। यदि लाभार्थी इसका गलत इस्तेमाल करेंगे तो सेवा बंद कर दी जाएगी।

2016 के बाद करोड़ो मोबाईल पर बंद हो जाएगा व्हाट्सऐप

हालांकि अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि युवा अपने पुराने सिम पर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं या नहीं या सरकार द्वारा नई सिम दी जाएगी। अब तक रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर कुछ नीजि कं​पनियों द्वारा मुफ्त इंटरनेट सेवा मुहैया कराई जा रही है।