Google ने भी बनाया अपना खुद का फोल्डेबल फोन! 10 मई को लॉन्च होगा Pixel Fold, देखें गज़ब डिजाईन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/Pixel-Fold.jpg
Highlights

 

10 मई 2023 की तारीख टेक लवर्स के लिए खास साबित होने वाली है। इस दिन Google I/O का आयोजन होगा जिसके मंच से नई तकनीक व डिवाईसेज़ पेश किए जाएंगे। इस बड़े ईवेंट से चंद दिनों पहले ही दिग्गज़ कंपनी गूगल ने अनाउंस कर दिया है कि वह अपना फोल्डेबल फोन (Google Foldable Phone) भी पेश करेगी जो Pixel Fold नाम के साथ लॉन्च होगा।

गूगल के फोल्डेबल फोन ‘पिक्सल फोल्ड’ का डिजाईन कैसा है

गूगल पिक्सल फोल्ड की स्पेसिफिकेशन्स कैसी होंगी

कंपनी की ओर से फोन की लुक तो शेयर कर दी गई है लेकिन फिलहाल इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है। लीक्स की मानें तो यह फोन की प्राइमरी स्क्रीन 5.8 इंच की होगी तथा अनफोल्ड होने के बाद सामने आने वाली सेकेंडरी डिसप्ले का साईज़ 7.6 इंच होगा। पिक्सल फोल्ड फोन में प्रोसेसिंग के लिए गूगल का ही Tensor G2 चिपसेट दिया जा सकता है।

गूगल के फोल्डेबल फोन का प्राइस कितना होगा

Google Foldable Phone से जुड़ी अन्य डिटेल्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन लीक के मुताबिक यह पिक्सल फोल्ड फोन $1700 रुपये में लॉन्च होगा। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 1,35,000 रुपये के करीब है। गौरतलब है कि यह फोन का विदेशी प्राइस हो सकती है तथा आशा कर सकते हैं कि इंडिया में कीमत कुछ कम हो सकती है।