Google Pixel 10 Pro Fold के रेंडर्स हुए लीक, देखें लुक

Join Us icon
Highlights

  • Pixel 10 Pro Fold के इस साल अगस्त में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस का कोडनेम “rango” है और इसका मॉडल नंबर GU0NP है।
  • Pixel 10 Pro Fold का आकार इसके पूर्व मॉडल के समान बताया जा रहा है।

Google के तीसरी पीढ़ी के फोल्डेबल फोन की CAD-बेस्ड लीक रेंडर्स सामने आए हैं। यह लीक पिछले महीने आई Pixel 10 सीरीज के रेंडर्स के बाद देखे गए हैं। जिसमें आगामी Pixel 10 Pro Fold अपने पूर्व मॉडल से काफी मिलता-जुलता दिख रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी ने इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। टिप्स्टर OnLeaks द्वारा शेयर किए गए रेंडर्स में अगली पीढ़ी के फोल्डेबल फोन के डायमेंशंस का भी खुलासा हुआ है।

Google Pixel 10 Pro Fold रेंडर्स (लीक)

  • Pixel 10 Pro Fold, Pixel 9 Pro Fold से बिल्कुल मिलता-जुलता दिखता है।
  • डिवाइस में गोल कोने और पीछे की तरफ निकला हुआ आयताकार कैमरा मॉड्यूल है।
  • इस कैमरा मॉड्यूल में दो पिल-शेप कटआउट हैं जहां ऊपरी कटआउट में एक सेंसर दिया गया है। नीचे वाले कटआउट में दो लेंस हैं, जिनमें से एक टेलीफोटो यूनिट है।
  • फोल्डेबल फोन की इंटरनल स्क्रीन के चारों ओर मोटे बेजल हैं। बाहरी डिस्प्ले का डिजाइन भी पिछले मॉडल जैसा ही बना हुआ है।
  • Pixel 10 Pro Fold में फ्लैट फ्रेम, नीचे दो स्पीकर ग्रिल्स और USB-C पोर्ट देखा जा सकता है। इसके अलावा, ऊपर की तरफ एक और स्पीकर ग्रिल भी मौजूद है।

  • रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल का आगामी फोल्डेबल फोन 155.2 x 150.4 x 5.3 मिमी माप का है, जो कि पिक्सल 9 प्रो फोल्ड की तुलना में 0.2 मिमी मोटा है।
  • हालांकि, लॉन्च के समय Pixel 10 Pro Fold के डायमेंशंस इसके पूर्ववर्ती मॉडल के समान बताए जा रहे हैं।
  • लीक हुई रेंडर्स में यह फोन Porcelain कलर में दिखाया गया है।
  • Android Headlines ने अन्य स्रोतों के हवाले से बताया है कि Pixel 10 Pro Fold इस साल कम कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

Google Pixel 10 Pro Fold के इस साल के अंत में Pixel 10 सीरीज के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। यह अगस्त में हो सकता है, क्योंकि पिछली जनरेशन के डिवाइसेस भी इसी समय पेश किए गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोल्डेबल फोन 3nm प्रोसेस पर बने Tensor G5 SoC द्वारा संचालित होगा और इसमें 16GB RAM होगी। याद दिला दें कि Pixel 9 Pro Fold भारत में ₹1,72,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here