
Google ने बीते अगस्त के महीने में अपनी फ्लैगशिप Pixel 10 सीरीज पेश की थी। इसमें ब्रांड का बुक स्टाइल फोल्डेबल Google Pixel 10 Pro Fold भी आया था। हालांकि इसकी सेल उस समय शुरू नहीं हुई थी लेकिन अब अक्टूबर में बिक्री शुरू हो चुकी है। यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आगे ऑफर्स, कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस जान सकते हैं।
भारत में Google Pixel 10 Pro Fold की कीमत 1,72,999 रुपये रखी गई है। जिसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला सिंगल वैरियंट शामिल है। यह फोन फिलहाल सिर्फ Moonstone कलर में उपलब्ध है। इसे Google India ऑनलाइन स्टोर सहित अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
कंपनी ने लॉन्च ऑफर्स के तहत HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI से Google Pixel 10 Pro Fold फोन लेने पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 5,000 रुपये का बोनस और 24 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिया है।
![]()
गूगल के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 10 Pro Fold में 8-इंच QHD+ Super Actua Flex OLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है। इस पर आपको 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाएगी। इसके साथ ही फोन में बाहर की तरफ 6.4-इंच FHD+ Actua OLED डिस्प्ले है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है।
परफॉरमेंस के मामले में यह डिवाइस Google Tensor G5 चिपसेट वाला है। इसमें Titan M2 सिक्योरिटी चिप, 16GB LPDDR5X रैम और 256जीबी UFS 4.0 स्टोरेज है। यह Android 16 पर रन करता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP Samsung GN8 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा, 10.5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.8MP 5x टेलीफोटो लेंस लगाया गया है। जो 20x Super Res Zoom और 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट और इनर डिस्प्ले दोनों पर 10MP कैमरा है जो 4K 60fps रिकॉर्डिंग दे सकता है।
फोन में 5,015mAh बैटरी दी गई है जो 23W फास्ट चार्जिंग और 15W Qi2 Pixelsnap वायरलेस चार्जिंग से लैस है। इसके अलावा यह IP68 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट, Wi-Fi 7, Bluetooth 6 LE, 5G, और UWB चिप जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है।
Google Pixel 10 Pro Fold बाजार में Samsung Galaxy Z Fold7, vivo X Fold 5 और चीन में मौजूद Honor Magic V5 जैसे प्रीमियम फोल्डेबल्स से मुकाबला कर सकता है। यह फोन उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो प्रोफेशनल हैं साथ ही परफॉरमेंस और कैमरा शानदार चाहते हैं। हालांकि इसका प्राइस ज्यादा लग सकता है लेकिन यह शानदार ऑप्शन है।
यदि आप भी नए फोल्ड फोन की तलाश में है और ज्यादा कीमत की दिक्कत नहीं है तो गूगल के इस फोल्ड मॉडल को खरीद सकते हैं यह आपको निराश नहीं करेगा। जबकि थोड़ी कम कीमत में डिवाइस चाहते हैं तो अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









